बिहार: बरौनी में पिकअप चालक को गोलियों से भूना, भागलपुर से आम लोड कर जा रहा था हाजीपुर

बदमाशों ने एक चालक को गोली मारकर मौत की नींद सुला दी. मृतक की पहचान वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के खिलवट निवासी स्व राजकुमार सिंह के करीब 30 वर्षीय पुत्र अमरजीत कुमार के रूप में हुई. इससे पहले अपराधियों ने एक युवा व्यवसायी की निर्मम हत्या कर दी थी.
बेगूसराय: फुलवड़िया थाने की पुलिस फरवरी माह में अपराधियों के द्वारा एक युवा व्यवसायी की निर्मम हत्या की गुल्थी सुलझा भी नहीं पायी थी कि फिर बदमाशों ने एक चालक को गोली मारकर मौत की नींद सुला दी. मृतक की पहचान वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के खिलवट निवासी स्व राजकुमार सिंह के करीब 30 वर्षीय पुत्र अमरजीत कुमार के रूप में हुई. बताया जाता है कि बुधवार की देर रात यानी रात के करीब ढाई बजे हथियारबंद अपराधियों ने इसी थाना क्षेत्र के एनएच. 28 (मालती) डिवाइडर के पास घटना को अंजाम दिया और पुलिस को चुनौती देते हुए भूमिगत हो गया.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, भागलपुर पिरुपति से आम लोड कर हाजीपुर की ओर पिकअप वैन जा रहा था. जिस दौरान फुलवड़िया थाना क्षेत्र के मालती, एनएच 28 स्थित पीच प्लांट के समीप अज्ञात कारणों से बेखौफ अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर चालक सह वाहन मालिक की गोलियों से छलनी कर दी और नौ दो ग्यारह हो गया. नतीजतन घटना की जानकारी मिलते ही फुलवड़िया थाना के थानाध्यक्ष नवीन कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचकर मृतक की शव को कब्जे में कर अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया और घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी. स्वजनों ने बताया की मृदुभाषी अमरजीत दो भाइयों में दूसरे नंबर पर था. पत्नी समेत दो पुत्र और दो पुत्री की भरण पोषण के लिए संघर्षरत था. वह बेहद ही परिश्रमी और सरल स्वभाव के घर के स्वजनों के लिए चहेता था. अमरजीत अपने कठिन परिश्रम से पहले टेंपो खरीदा और बाद में पिकअप खरीद कर आजीविका चला रहा था.
Also Read: Road News: मुजफ्फरपुर से मोतिहारी समेत इन तीन जिलों का सफर होगा आसान, जानें प्रशासन क्या कर रहा है काम…
चालक की हत्या के बाद लोग तरह – तरह की चर्चाएं कर रहे हैं. एक ओर लोगों का कहना है कि घात लगाए अपराध कर्मियों ने घटना को अंजाम दिया है तो वहीं दबी जुबान से कुछेक लोगों ने प्रथम दृष्टया लूटपाट के दौरान विरोध करने पर गोली मारकर हत्या की आशंका जता रहे हैं. वहीं, स्वजनों द्वारा किसी से विवाद या दुश्मनी की बात को लेकर मौखिक तौर पर साफ इंकार किया है लेकिन प्रथम दृष्टया में लूट के क्रम में हत्या के बाद मोबाइल और नकद सुरक्षित होने से मामला रस्यमय बन गया है. लोगों का कहना है कि अमरजीत की दर्दनाक हत्या क्यूं और किसने किया, इसकी खुलासा शीघ्र कर पाना पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं आंका जा रहा है. जिसको लेकर लोगों के बीच जितनी मुंह उतनी बातें की जा रही है.
एसएचओ नवीन कुमार के बताया कि अपराधियों ने मृतक को दो गोली सीने में मारी है. मृतक के पॉकेट से करीब दस हजार रूपये नगदी बरामद हुआ है. साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




