Bihar Panchayat Results: पश्चिम चंपारण के 24 पंचायतों में 20 पूर्व मुखिया चुनाव हारे
Bihar Panchayat chunav Second Phase Counting: बिहार पंचायत चुनाव के दूसरे चरण की गिनती आज सुबह 8 बजे से शुरू है. 34 जिलों के 48 प्रखंडों की 692 पंचायतों के लिए बुधवार को वोट डाले गए थे. पूरी मतगणना की निगरानी सीसीटीवी कैमरे से की जा रही है. पूरी डिटेल्स जानने के लिए पढ़ते रहे www.prabhatkhabar.com
अररिया में चंद्रशेखर सिंह बब्बन की पत्नी जीतीं
अररिया . नीलम देवी जिला परिषद सदस्या ने इस बार अपने निर्वाचन क्षेत्र को छोड़कर निर्वाचन क्षेत्र संख्या 09 से लड़ी व जीतीं भी. भाजपा में रसूख रखने वाले चंद्रशेखर सिंह बब्बन की धर्मपत्नी हैं. भाजपा से बागी होकर उन्होंने लोजपा की टिकट पर अररिया विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था. हालांकि उनकी हार हुई थी. इसके बाद अपनी पत्नी को जिला परिषद लड़ाकर उन्हें जिताना उनके लिए अपनी प्रतिष्ठा बचाने जैसी थी.
औरंगाबाद: पूर्व उप-प्रमुख ने पंचायत समिति सदस्य से मारी बाजी
औरंगाबाद. मुखिया, जिला पार्षद के साथ-साथ शुक्रवार को पंचायत समिति सदस्यों का भी चुनाव परिणाम जारी हो गया. कई नये प्रत्याशियों ने पंचायत समिति सदस्य में जीत हासिल की है. पूर्व उप-प्रमुख कंकेर पंचायत समिति सदस्य लव कुमार सिंह ने जीत दर्ज की. इसके साथ-साथ केरका पंचायत के क्षेत्र संख्या- 15 से कुसमंजन देवी, कंकेर उतरी से राजेश्वर सिंह, राजपुर पंचायत से रामकुमार सिंह ने जीत दर्ज की. वहीं, बरियावां पंचायत उतरी क्षेत्र संख्या सात से विमलेश कुमार, बैरिया दक्षिण से सत्यवंती देवी, क्षेत्र संख्या-9 सोरी पंचायत से समिति पद पर शोभा देवी, क्षेत्र संख्या-2 अंकोरहा पंचायत से चित्रा कुमारी, महुआंव पंचायत क्षेत्र संख्या-1 से पुनीता देवी, सोनौरा पंचायत क्षेत्र संख्या-4 से पिंकी देवी, मंझियावां पंचायत क्षेत्र संख्या-17 सावित्री देवी, क्षेत्र संख्या-11 से उदय कुमार सिंह, क्षेत्र संख्या-16 से अनीता देवी, क्षेत्र संख्या-18 से रिंकू देवी, क्षेत्र संख्या-19 से प्रदीप पाल ने जीत हासिल की.
दरभंगा: बेनीपुर में 75 फीसदी मुखिया की गयी कुर्सी
अलीनगर में 78 प्रतिशत सीट पर बदल गये मुखिया, बेनीपुर के 16 में 4 व अलीनगर के 11 में मात्र 2 मुखिया अपनी कुर्सी बचाने में कामयाब हो सके.
जमुई जिले का परिणाम
सिकंदरा- जिला मुख्यालय स्थित केकेएम कॉलेज में चल रहे मतगणना के बाद शुक्रवार की देर शाम सभी पदों के परिणाम घोषित कर दिए गए. घोषित किए गए परिणाम में कैथा पंचायत है पंचायत समिति सदस्य पद पर राजकुमार पासवान ने दिलीप कुमार चौधरी को 380 मतों से पराजित कर दिया. वहीं सरपंच पद पर मुनेश्वर सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रविंद्र सिंह को 29 मतों से पराजित कर दिया. आढ़ा पंचायत के क्षेत्र संख्या 2 से पंचायत समिति सदस्य पद पर गुलनाज खातून ने रेशमा गजाला को 108 मतों से पराजित कर दिया.
मुंगेर के टेटिया पंचायत में एक ही परिवार का 15 वर्षों से कब्जा
जनता का विश्वास बनाये रखने का ही परिणाम है कि टेटिया पंचायत के मुखिया पद पर पिछले तीन टर्म से एक ही परिवार का कब्जा है. टेटिया पंचायत से पहले संजय कुमार मुखिया चुने गये थे, लेकिन दूसरी बार वे खुद चुनाव नहीं लड़ कर अपनी मां यशोदा देवी को मुखिया बनाये. मां वृद्ध थीं इसलिए इस बार उन्होंने अपने छोटे भाई की पत्नी शारदा देवी को चुनाव मैदान में उतारा. इस बार भी मतदाताओं ने इसी परिवार पर भरोसा जताते हुए शारदा देवी को वोट देकर अपना मुखिया चुन लिया.
मुंगेर: पुराने जिला परिषद सदस्य को भी मतदाताओं ने नकारा
टेटियाबंबर प्रखंड में जिला परिषद सदस्य का मात्र एक पद है. इस पर 12 प्रत्याशियों ने अपने नामजदगी के पर्चे दाखिल किया था. मतगणना का परिणाम आया, तो इस पद पर नये चेहरे ओमप्रकाश यादव पर मतदाताओं ने भरोसा जताया. उन्हें 8958 वोट मिला था, जबकि उनके प्रतिद्धंदी गौतम कुमार बिंद को 4825 मत प्राप्त हुआ. पिछली बार इस सीट से विनोद कुमार सिंह जिला परिषद सदस्य चुने गये थे, जो दूसरे नंबर पर भी नहीं रहे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए