बिहार पंचायत चुनाव : बज गया बिगुल, पहले चरण की अधिसूचना जारी, आज से नामांकन

Updated at : 02 Sep 2021 6:27 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार पंचायत चुनाव : बज गया बिगुल, पहले चरण की अधिसूचना जारी, आज से नामांकन

पंचायत चुनाव के पहले चरण की अधिसूचना बुधवार को जारी हो गयी. इसके तहत गुरुवार के 11 बजे से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी. पहले चरण में 10 जिलों के 12 प्रखंडों में 24 सितंबर को मतदान होना है.

विज्ञापन

पटना. पंचायत चुनाव के पहले चरण की अधिसूचना बुधवार को जारी हो गयी. इसके तहत गुरुवार के 11 बजे से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी. पहले चरण में 10 जिलों के 12 प्रखंडों में 24 सितंबर को मतदान होना है.

इन प्रखंडों में नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि आठ सितंबर निर्धारित की गयी है. सभी छह पदों-वार्ड सदस्य, मुखिया, पंच, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य और जिला पर्षद सदस्य के लिए प्रत्याशी नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे.

नामांकन पत्रों की जांच 11 सितंबर को होगी, जबकि 13 सितंबर तक नाम वापस लेने का मौका मिलेगा. मतगणना 26 व 27 सितंबर को करायी जायेगी.

पहले चरण में यहां होगा मतदान : पहले चरण के तहत जिन 10 जिलों के 12 प्रखंडों में मतदान कराया जाना है, उनमें रोहतास जिले के दावथ व संझौली प्रखंड, कैमूर जिले का कुदरा प्रखंड, गया जिले के बेलागंज व खिजरसराय प्रखंड, नवादा जिले का गोविंदपुर प्रखंड शामिल हैं.

औरंगाबाद जिले का गोविंदपुर प्रखंड, औरंगाबाद जिले के औरंगाबाद प्रखंड, जहानाबाद जिले का काको प्रखंड, अरवल जिले का सोनभद्र-वंशी-सूर्यपुर प्रखंड, मुंगेर जिले का तारापुर प्रखंड, जमुई जिले का सिकंदरा प्रखंड और बांका जिले का धोरैया प्रखंड शामिल हैं.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन