ePaper

Nikay Chunav: बिहार में पहले चरण का मतदान आज, वोट डालने के लिए मतदाताओं में उत्साह, देखें तस्वीरें

Updated at : 18 Dec 2022 11:43 AM (IST)
विज्ञापन
Nikay Chunav: बिहार में पहले चरण का मतदान आज, वोट डालने के लिए मतदाताओं में उत्साह, देखें तस्वीरें

Bihar Nikay Chunav: बिहार में नगरपालिका चुनाव के पहले चरण का मतदान सुबह सात बजे से शुरू है. राज्य की 156 नगरपालिका क्षेत्रों में वोट डाले जायेंगे. इसमें 68 नगर परिषद और 88 नगर पंचायत शामिल हैं.

विज्ञापन
undefined

बिहार नगर निकाय चुनाव 2022 के प्रथम चरण का मतदान जारी है. बिहटा नगर परिषद में चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से हो रहा है. बिहटा नगर परिषद क्षेत्र में कुल 27 वार्ड बनाए गए है. जहां 27 वार्ड में कुल 52 बूथों को पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान सुबह 7:00 बजे से जारी है. बड़ी उत्साह के साथ मतदान केंद्र पर वोटर्स पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे है.

undefined

नगर निकाय चुनाव के दौरान कई बूथों पर भारी संख्या में महिला वोटर को देखा जा रहा है. सभी महिलायें घर का काम छोड़कर वोट डालने पहुंची हुई है. इसके अलावा कई बूथों पर काफी धीमी गति से मतदान कार्य चल रहा है. जिसके कारण भीड़ बढ़ती जा रही है. वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी बूथों पर काफी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई है.

undefined

बिहार नगर निकाय चुनाव को लेकर मतदान केंद्र पर वोटरों की लंबी कतार देखने को मिली. वहां लोगों का कहना है कि वह नगर की सरकार चुनने आए हैं. उनका मुद्दा केवल विकास है. जो अच्छा काम करेगा उनको ही वोट देंगे.

undefined

जमुई नगर निकाय के प्रथम चरण मतदान के लिए वोटिंग जारी है. मतदान केंद्र पर पुलिस प्रशासन के चाक-चौबंद दिखे. जमुई नगर परिषद के 87 सिकंदरा नगर पंचायत के 17 मतदान केंद्र पर वोटर्स अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे है.

undefined

पटना में नगर निकाय चुनाव को लेकर लोगों में उत्साह दिख रहा है. हालांकि ठंड के कारण कई जगह लोग सुबह-सुबह वोट डालने नहीं निकले. फिलहाल मतदान केंद्रों पर वोटरों की संख्या बढ़ रही है. महिला मतदाताओं में उत्साह दिख रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन