Bihar News: पुनपुन से दीदारगंज तक बनेगी नई चौड़ी सड़क, रिंग रोड की तरह बदलेगा पटना का ट्रैफिक सिस्टम

Updated:
विज्ञापन

new wide road will be built from Punpun to Didarganj.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bihar News: पटना के ट्रैफिक को नई रफ्तार मिलने वाली है. केंद्र सरकार ने दीदारगंज से पुनपुन तक सड़क विस्तारीकरण को हरी झंडी दे दी है. जानिए कैसे यह नया कॉरिडोर गया, बख्तियारपुर और बंगाल जाने वालों की राह आसान करेगा.

विज्ञापन

Bihar News: केंद्र सरकार ने पटना के लिए एक अहम सड़क परियोजना को हरी झंडी दे दी है. एनएच-22 के तहत पुनपुन के पास से एनएच-31 दीदारगंज तक सड़क के विस्तारीकरण और चौड़ीकरण को मंजूरी मिल गई है.

विज्ञापन

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात के बाद सांसद रविशंकर प्रसाद ने इसकी पुष्टि की है. इस सड़क के बन जाने से पटना में यह मार्ग रिंग रोड की तरह काम करेगा और शहर के भीतर व आसपास के इलाकों में यातायात का दबाव काफी हद तक कम होगा.

मुख्यमंत्री की पहल से मिली केंद्र की मंजूरी

इस सड़क को विकसित करने का प्रस्ताव ‘प्रगति यात्रा’ के दौरान सांसद रविशंकर प्रसाद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने रखा था. मुख्यमंत्री ने इस पर गंभीरता दिखाते हुए संबंधित विभाग को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के माध्यम से केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया. अब केंद्र से मंजूरी मिलने के बाद परियोजना के जल्द धरातल पर उतरने की उम्मीद है.

इस परियोजना के तहत एनएच-22 पुनपुन के पास से एसएच-01 होते हुए एनएच-31 दीदारगंज तक सीधा संपर्क स्थापित होगा. यह मार्ग गौरीचक से जुड़ते हुए पटना के लिए वैकल्पिक कॉरिडोर बनेगा. शहर के भीतर प्रवेश किए बिना ही लोगों को एक छोर से दूसरे छोर तक जाने का विकल्प मिलेगा, जिससे मुख्य सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा.

इंडस्ट्रियल एरिया और गंगा पथ से जुड़ाव

सड़क के विस्तारीकरण से फतुहा इंडस्ट्रियल एरिया से बख्तियारपुर, दीदारगंज होते हुए गया की ओर आवागमन आसान होगा. दीदारगंज के पास यह मार्ग 26 किलोमीटर लंबे गंगा पथ से भी जुड़ेगा, जिससे पटना शहर के लाखों लोगों को सीधा फायदा मिलेगा. इससे रोजमर्रा के सफर में समय और ईंधन दोनों की बचत होगी.

गांवों और उत्तर बिहार के लिए राहत

इस सड़क से कंडाप, लंका कछुआरा, गोपालपुर, गौरीचक, फतेहपुर, संपतचक, माधवपुर और पुनपुन समेत आसपास के कई गांवों को सीधा लाभ मिलेगा, जहां फिलहाल भारी ट्रैफिक जाम आम समस्या है. इसके अलावा पटना शहर के बाहर से एनएच-22 और एनएच-31 के जरिए राजेंद्र सेतु होते हुए उत्तर बिहार, भागलपुर और पश्चिम बंगाल जाना भी ज्यादा सुगम हो जाएगा.

Also Read:UGC रेगुलेशन एक्ट 2026 पर सुप्रीम कोर्ट की रोक के खिलाफ फूटा छात्रों का गुस्सा, 2 फरवरी को पूरे बिहार में आंदोलन का ऐलान

बजट 2026-27 का पूरा शिड्यूल, जानिए कब क्या होगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन