बिहार: मंदिर की रेलिंग तोड़ते हुए तेल का टैंकर पलटा, रिसाव से आसपास के लोगों में मचा हड़कंप, पुलिस अलर्ट

Bihar News: बिहार के मुजफ्फपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र में सोमवार को सड़क हादसा हो गया. यहां एक तेल का टैंकर खगड़ा मंदिर की रेलिंग को तोड़ कर पलट गया. साथ ही टैंकर से तेल का रिसाव होने लगा. इस वजह से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया.
Bihar News: बिहार के मुजफ्फपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र में सोमवार को सड़क हादसा हो गया. यहां एक तेल का टैंकर खगड़ा मंदिर की रेलिंग को तोड़ कर पलट गया. साथ ही टैंकर से तेल का रिसाव होने लगा. इस वजह से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. जानकारी के अनुसार यह तेल से भरा टैंकर समस्तीपुर से मुजफ्फरपुर की ओर जा रहा था, इसी बीच ये दुर्घटना हुई है. दरअसल, तेल का रिसाव लगातार टैंकर से हो रहा था. जानकारी के अनुसार इस घटना में ड्राइवर जख्मी हुआ है. जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया.
टैंकर पलटने के बाद आसपास के लोग डरे हुए हैं. वहां मौजूद स्थानियों का कहना है कि टैंकर से लगातार तेल का रिसाव हो रहा है, जिससे बड़ी घटना होने की संभावना है. घटना की सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई. साथ ही अग्निशामन की गाड़ी को भी मौके पर बुला लिया गया. क्रेन की मदद से टैंकर को उठाने की कोशिश की गई. वहीं, लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने एनएच 28 के एक लेन को फिलहाल बंद कर दिया है.
Also Read: अक्षरा सिंह ने विक्रांत सिंह राजपूत से की शादी? भोजपुरी अभिनेत्री की वायरल तस्वीर ने फैंस को किया हैरान
इस घटना के बारे में सदर थाना के सब इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने बताया है कि इस दुर्घटना में ड्राइवर घायल हो गया. जिसका इलाज चल रहा है. पुलिस की ओर से लोगों को अलर्ट कर दिया गया है. साथ ही लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए NH 28 के एक लेन को बंद करा दिया गया है. बता दें कि इस घटना के बाद पुलिस अलर्ट है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




