Bihar News: 30 हजार शिक्षकों को कल मिल सकती है खुशखबरी, नियोजन को लेकर पटना हाईकोर्ट में सुनवाई
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 03 Feb 2021 4:07 PM
Bihar News: बिहार के सरकारी हाईस्कूल और प्लस टू स्कूलों (Bihar Govt School) में छठे चरण के शिक्षक नियोजन के इंतजार में बैठे हजारों अभ्यर्थियों को गुरुवार को खुशखबरी मिल सकती है. मामले को ले कर पटना हाईकोर्ट (Patna highcourt) में कल यानी चार फरवरी को सुनवाई होनी है.
Bihar News: बिहार के सरकारी हाईस्कूल और प्लस टू स्कूलों (Bihar Govt School) में छठे चरण के शिक्षक नियोजन के इंतजार में बैठे हजारों अभ्यर्थियों को गुरुवार को खुशखबरी मिल सकती है. मामले को ले कर पटना हाईकोर्ट (Patna highcourt) में कल यानी चार फरवरी को सुनवाई होनी है.
उम्मीद की जा रही है कि हाईस्कूल व प्लसटू में छठे चरण के तहत चल रही 30 हजार 20 शिक्षकों के रिक्त पदों पर नियोजन के मद्देनजर बड़ा फैसला आ सकता है. बता दें कि जुलाई 2019 में माध्यमिक-उच्च माध्यमिक शिक्षकों के नियोजन की प्रक्रिया शुरू हुई थी.
नियुक्ति की कार्रवाई अंतिम चरण में थी कि इसको लेकर पटना हाईकोर्ट में एक याचिका दाखिल हुई और नियुक्ति प्रक्रिया पर ब्रेक लग गया. हालांकि कोर्ट ने शिक्षा विभाग को नियुक्ति के पहले उससे आदेश लेने का निर्देश दिया था.
प्राप्त जानकारी के मुताबिक शिक्षा विभाग का माध्यमिक शिक्षा निदेशालय गुरुवार को कोर्ट से नियुक्ति की इजाजत देने का आग्रह करेगा. कहा जा रहा है कि यदि कोर्ट ने अनुमति दे दी तो डेढ़ साल लंबी प्रतीक्षा चयनित अभ्यर्थियों की समाप्त हो जाएगी. साथ ही बिहार के हाईस्कूल व प्लस टू को एक बार में 30 हजार शिक्षक मिल पाएंगे.
Posted By: Utpal kant
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










