ePaper

Bihar News: सहरसा में नकाबपोश बदमाशों ने तीन बच्चों को मारी गोली, चेहल्लुम मेला देखकर घर लौट रहा था परिवार

Updated at : 28 Aug 2024 4:57 PM (IST)
विज्ञापन
घायल बच्चे

घायल बच्चे

Bihar News: बिहार के सहरसा में अपराधियों ने पुरानी रंजिश के चलते चेहल्लुम मेला देखकर घर लौट रहे तीन बच्चों को गोली मार दी. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के सहरसा जिले के बनमा ईटहरी प्रखंड में पहले से घात लगाए नकाबपोश बदमाशों ने मेला देख कर घर लौट रहे परिवार पर गोली चला दी. जिसमें तीन बच्चे जख्मी हो गए है. घटना स्थल पर गोली की आवाज सुन भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई. कुछ देर तक लोग सन्न रह गए कि आखिर गोली किसको लगी है. गोलीबारी की इस घटना में अलग-अलग परिवार के तीन मासूम बच्चे जख्मी हो गये. सभी घायलों का इलाज सहरसा सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना की वजह का अब तक पुलिस के द्वारा पता नहीं लगाया गया है. आस-पड़ोस के लोग घटना के संबंध में अलग-अलग तर्क दे रहे हैं.

सहरसा सदर अस्पताल चल रहा इलाज

हालांकि पुलिस अनुसंधान के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकता है. दरअसल पूरा मामला बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र के सरबेला गांव का है. जहां बुधवार की देर रात्रि सरबेला गांव में लगे चालिसमा मेला देख कर अलग-अलग परिवार के बच्चे अपने परिजनों संग अपने गांव ईटहरी लौट रहे थे. तभी पहले से घात लगाए मकदमपुर गांव के रहने वाले मो रजि के पुत्र सहबाज उर्फ साहेब एंव उनके भाई ने गोली चला दी. जिससे तीन बच्चे जख्मी हो गये. ऐसा प्रतित होता है कि गोली जान मारने की नीयत से चलाई गई थी. लक्ष्य कुछ और था लेकिन मासूम बच्चे इस चपेट में आ गए और तीनों को पांव में ही गोली लगी है. जिससे बच्चे जख्मी होकर गिर पड़े. परिजनों द्वारा घायल बच्चे को सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक इलाज के लिये ले जाया गया. जहां डॉक्टरो ने प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए सहरसा सदर अस्पताल भेज दिया. जहां उसका इलाज चल रहा है.

Also Read: Kal Ka Mausam : बिहार के इन 13 जिलों में कल होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

घटना की जांच में जुटी पुलिस

घटना के संबंध में जख्मी के परिजन मो अफसर आलम ने बताया कि दो साल पूर्व जमीन विवाद को लेकर विपक्षी से कहा सुनी हुई थी. जिसकों लेकर कोर्ट में मामले को लेकर मुकदमा दर्ज कराया गया था. जिसके आक्रोश में विपक्षी मो सहबाज एंव उनके परिजनों द्वारा कई दिनों से हानि पहुंचाने की कोशिश की जा रहीं थी. आखिरकार विपक्षी ने घटना को अंजाम दे ही दिया. जिसमें मेरे 10 वर्षीय पुत्र मो हुसैन आलम, परवेज अख्तर की 15 वर्षीय पुत्री मुस्कान एंव अली करीम के 12 वर्षीय पुत्री उम्मे हबिबा को गोली मार दी है. उन्होंने बताया कि अपने परिवार संग मंगलवार की रात्रि 8 बजे मेला देखने गया था. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंचकर घटना के संबंध में परिजनों से पूछताछ करनी शुरू कर दी है. घटना में घायलों का फर्द बयान लेने थानाध्यक्ष ज्योतिष कुमार ने सदर अस्पताल पहुंच जख्मी के परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी. घटना का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है. पुलिस जांच में जुटी हुई है. शीघ्र ही दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रहीं है.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन