ePaper

राज्य की जनता को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के लिए 770 डेंटिस्ट और 222 ड्रग इंस्पेक्टरों की होगी नियुक्ति: मंगल पांडेय

Updated at : 13 Aug 2024 8:44 AM (IST)
विज्ञापन
mangal pandey news | Bihar Assembly: Agriculture Minister Mangal Pandey said that farmers will not face shortage of fertilizers.

Bihar News: स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने सोमवार को एक समारोह के दौरान 52 ड्रग इंस्पेक्टरों और 10 डेटिस्टों को नियुक्ति पत्र दिए. उन्होंने कहा कि इनकी नियुक्ति के बाद राज्य में दवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा. ऐसे में राज्य की जनता को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के लिए 770 डेंटिस्ट और 222 ड्रग इंस्पेक्टरों की नियुक्ति के लिए बिहार सरकार तैयारी में है.

विज्ञापन

Bihar News: स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने सोमवार को एक समारोह के दौरान 52 ड्रग इंस्पेक्टरों और 10 डेटिस्टों को नियुक्ति पत्र दिए. उन्होंने बताया कि नए ड्रग इंस्पेक्टरों की नियुक्ति के बाद देशभर में सर्वाधिक ड्रग इंस्पेक्टर बिहार में हो गए हैं. इनकी नियुक्ति के बाद राज्य में दवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा.

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि विभाग द्वारा ड्रग इंस्पेक्टर की नई संवर्ग नियमावली 2014 ग का गठन किया गया है. इसमें कुल चार सोपान हैं जिसमें 222 पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई है. इस पद सोपान में राज्य औषधि नियंत्रक का एक पद, उप औषधि नियंत्रक का 11 पद, सहायक औषधि नियंत्रक का 47 पद और औषधि निरीक्षक (ड्रग इंस्पेक्टर) के कुल 163 पद शामिल हैं. इस सेवा के तहत वर्तमान में एक राज्य औषधि नियंत्रक, सात उप औषधि नियंत्रक, 37 सहायक औषधि नियंत्रक और 88 औषधि निरीक्षक कार्यरत हैं.

ये भी पढ़ें: राज्य में बन रहे हैं चार एक्सप्रेसवे, बिहार में कहीं से कहीं भी महज चार घंटे में पहुंचा जा सकेगा: सम्राट चौधरी

770 नए डेंटिस्टों के पदों का किया जा रहा है सृजन (Vacancy For Dentist)

समारोह के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने 10 डेटिस्टों को भी नियुक्ति पत्र प्रदान किया. उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा राज्य के 38 जिला अस्पतालों, 61 अनुमंडलीय अस्पतालों, दो डेंटल कॉलेज अस्पतालों, 212 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, 328 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, राजकीय औषधालय, राजभवन और पटना हाइकोर्ट न्यायालय के लिए कुल 770 नए डेंटिस्टों के पदों का सृजन किया जा रहा है. यह प्रक्रियाधीन है.

राज्य की जनता को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए उठाया जा रहा कदम

उन्होंने कहा कि राज्य की जनता को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा देने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है. इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, स्वास्थ्य सचिव संजय कुमार सिंह, विशेष सचिव शशांक कुमार सिन्हा, बीएमएसआइसीएल के एमडी धर्मेंद्र सिंह, मंत्री के आप्त सचिव अमिताभ सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.

ganga का बढ़ता जलस्तर लोगों के लिए बन रहा समस्या

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन