बिहारः बैंक से दिनदहाड़े 30 लाख की लूट, जानिए कितने अपराधियों ने मिलकर दी इस घटने को अंजाम

खगड़िया शहर के बीचों बीच स्थित नगर थाना क्षेत्र के एमजी रोड में बंधन बैंक की शाखा पर धावा बोलते हुए हथियारबंद अपराधियों ने 30 लाख रुपर लूट लिए और लूटपाट की घटना को अंजाम देने के बाद आराम से चलते बने.
अपराधी ने एक बार बैंक को अपना निशाना बनाया है. बिहार के खगड़िया में अपराधियों ने बंधन बैंक से 30 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए. खगड़िया शहर के बीचों बीच स्थित नगर थाना क्षेत्र के एमजी रोड में बंधन बैंक की शाखा पर धावा बोलते हुए हथियारबंद अपराधियों ने 30 लाख रुपर लूट लिए और लूटपाट की घटना को अंजाम देने के बाद आराम से चलते बने.
पुलिस के अनुसार लुटेरों ने बैंक के कैश काउंटर से लूटपाट करने के बाद वहां मौजूद कई ग्राहकों से भी लूटपाट करने के बाद फरार हो गए. इस दौरान अपराधियों ने बैंक के गार्ड को हथियार से मारकर जख्मी भी कर दिया. मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है. हाल के दिनों में बैंक लूट का यह तीसरा मामला है. इससे पहले अपराधियों ने भोजपुर और नालंदा जिले में भी लूट पाट को अंजाम दे चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










