Live Updates

Bihar News Breaking: बिहार में कोरोना के 28 नये पॉजिटिव मिले, कुल 98 संक्रमितों का हो रहा ईलाज

Updated:
विज्ञापन

Bihar Breaking News LIVE: बिहार की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए बने रहें prabhatkahabr.com की ब्रेकिंग न्यूज लाइव के साथ

विज्ञापन

मुज़फ़्फ़रपुर में गोलीबारी

मुज़फ़्फ़रपुर-भगवानपुर हाई स्कूल के समीप गोलीबारी की खबर आ रही है. इस गोलीबारी में रोहित नाम के युवक को हाथ मे गोली लगी है. सदर थाना क्षेत्र की यह घटना है. घायल का इलाज चल रहा है.

पटना के किराना दुकान में बिक रही थी शराब

पटना- किराना दुकान से शराब बेचे जाने का भंडाफोड़ हुआ है. सूचना पर मध निषेध विभाग ने जब कार्रवाई की तो दुकान से भारी मात्रा में शराब बरामद हुआ है. दुकान को सील कर दुकानदार को गिरफ्तार किया गया है.

बिहार में कोरोना के 28 नये पॉजिटिव मिले

पटना. बिहार में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. पिछले 24 घंटे में बिहार में कोरोना के 28 नये मामले सामने आये हैं. बिहार में अब सक्रिय मामले की संख्या 98 हो गयी है. पटना में अब तक 10 मामले मिले हैं. मुंगेर में आज सबसे अधिक 11 मामले मिले हैं.

मुजफ्फरपुर में सड़क हादसे में एक ही मौत

मुजफ्फरपुर- ट्रक ने बाइक सवार दो को रौंदा. घटनास्थल पर एक की मौत हो गयी. 1 घायल का इलाज चल रहा है. घटना पानापुर ओपी के ओवरब्रिज के पास हुई है.

अटल पथ पर हादसा, सात घायल

पटना के अटल पथ पर रविवार की शाम एक सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में सात लोगों के घायल होने की सूचना है.

मुजफ्फरपुर हादसे पर केंद्रीय खाद्य मंत्री पशुपति पारस ने जताया दुख

केंद्रीय खाद्य मंत्री पशुपति पारस ने मुजफ्फरपुर हादसे पर दुख जताया है. उन्होंने कहा कि दुर्घटना में मौत दुखद है. मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था की जानी चाहिए.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola