बिहार: फेसबुक पर की दोस्ती, मिथिला पेंटिंग सिखाने को बुलाया दरभंगा, फिर युवती के साथ किया ये खौफनाक काम

Bihar Crime News: बिहार के दरभंगा में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि फेसबुक पर लड़कियों को नौकरी का झांसा देकर नजदीकी बढ़ाने और शादी का प्रलोभन देकर यौन संबंध बनाने वाले एक जालसाज को महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
Bihar Crime News: बिहार के दरभंगा में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि फेसबुक पर लड़कियों को नौकरी का झांसा देकर नजदीकी बढ़ाने और शादी का प्रलोभन देकर यौन संबंध बनाने वाले एक जालसाज को महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मामले को लेकर एक पीड़िता ने महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता ने आवेदन में कहा है कि सुभाष कुमार सिंह नामक व्यक्ति से फेसबुक पर परिचय हुआ. बातचीत के दौरान उसने मिथिला पेंटिंग की ट्रेनिंग एवं नौकरी देने की बात कही. वह पश्चिम बंगाल के आसनसोल में रहती थी. आरोपित के झांसे में आकर सामान के साथ दरभंगा आ गई.
आरोपित शहर के एक मोहल्ले में किराए के मकान में उसे रखा और दुष्कर्म करता रहा. शादी के लिए दबाव बनाने पर बंद कमरे में सिंदूर लगा दिया. बोला शादी हो गया, अब ठीक से रहो. इसी बीच सुभाष ने फेसबुक के माध्यम से फिर एक लड़की को मिथिला पेंटिंग सिखाने व नौकरी दिलाने का झांसा देकर दरभंगा बुला लिया. युवती को इस बात की जानकारी मिली तो उसने विरोध शुरू किया. इसपर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी देने लगा. इसके बाद, अंत में युवती ने पुलिस की मदद मांगी. युवती ने बताया कि पहले भी वो लड़कियों को अपना शिकार बनाया है.
Also Read: तेज प्रताप यादव को बड़ी राहत, विधायकी को चुनौती देने वाली याचिका वापस, जानें पूरा मामला
मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस हरकर में आ गयी. इसके बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया. घटना की जानकारी देते हुए महिला थानाध्यक्ष नुसरत जहां ने बताया कि महिला की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की गयी है. युवक शादीशुदा होने के बावजूद अपने को कुंवारा बताकर कई लड़कियों को शादी करने की बात कहता था. उस सभी से शारीरिक संबंध बनाता था. आरोपित को गिरफ्तार किया गया है. उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. पुलिस केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




