बिहार में महागठबंधन ने सीट बंटवारे का किया ऐलान, जानिए कांग्रेस-राजद और वामदलों को मिली सीटें..

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिहार में महागठबंधन ने सीट बंटवारा तय कर लिया है और इसे लेकर आधिकारिक घोषणा कर दी है.

विज्ञापन

बिहार में महागठबंधन के अंदर भी सीटों के बंटवारे को लेकर आपसी सहमति बन चुकी है. पहले चरण के मतदान के लिए नामांकन की प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है और सीट बंटवारे का ऐलान अब जाकर किया गया है. महागठबंधन के अंदर सीट शेयरिंग का जो पेंच लंबे समय से उलझा हुआ था उसे सुलझा लिया गया और अब कांग्रेस के खाते में 9 सीटें दी गयी है. राजद और वामदलों के भी सीटों का ऐलान हो गया. लोकसभा चुनाव 2024 में महागठबंधन में राजद बड़े भाई की भूमिका में रहेगी.

विज्ञापन

कांग्रेस को 9 सीटें दी गयी..

  1. पटना साहिब
  2. कटिहार
  3. किशनगंज
  4. पश्चिम चंपारण
  5. समस्तीपुर
  6. सासाराम
  7. मुजफ्फरपुर
  8. भागलपुर
  9. महाराजगंज

वामदलों को मिली सीटें..

  1. माकपा- खगड़िया
  2. CPI- बेगूसराय
  3. भाकपा माले- आरा, नालंदा, काराकाट

राजद की 26 सीटें..

  1. गया
  2. नवादा
  3. जहानाबाद
  4. औरंगाबाद
  5. बक्सर
  6. पाटलिपुत्र
  7. मुंगेर
  8. जमुई
  9. बांका
  10. वाल्मीकि नगर
  11. पूर्वी चंपारण
  12. शिवहर
  13. पूर्णिया
  14. सीतामढ़ी
  15. वैशाली
  16. सारण
  17. सीवान
  18. गोपालगंज
  19. उजियारपुर
  20. दरभंगा
  21. मधुबनी
  22. झंझारपुर
  23. अररिया
  24. सुपौल
  25. मधेपुरा
  26. हाजीपुर

भागलपुर से लंबे अरसे बाद कांग्रेस लड़ेगी चुनाव

शुक्रवार को राजद के पटना कार्यालय में महागठबंधन के दलों के शीर्ष नेताओं ने प्रेस कांफ्रेंस करके सीट शेयरिंग की घोषणा कर दी. सबकी नजरें कांग्रेस को मिली सीटों पर टिकी रही. कांग्रेस के खाते में कुल 9 सीटें आयी हैं. पहले चरण के मतदान में राजद के उम्मीदवार ही मैदान में उतरेंगे. वहीं भागलपुर सीट इसबार कांग्रेस के खाते में गयी है.

पूर्णिया सीट पर संशय समाप्त, राजद उतारेगा उम्मीदवार

गौरतलब है कि राजद और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर पेंच फंसा हुआ था. राजद ने पहले ही कई सीटों के लिए उम्मीदवार तय करके सिंबल बांट दिए हैं. वहीं पूर्णिया सीट भी अब राजद के ही खाते में गया है. पप्पू यादव कांग्रेस की ओर से मैदान में उतरने के लिए ताल ठोकते रहे हैं. अब इस सीट से राजद अपने प्रत्याशी को मैदान में उतारेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन