बिहार: छपरा में मिड डे मील की खिचड़ी में गिरी छिपकली, भोजन करके तीन दर्जन बच्चे पड़े बीमार, अस्पताल में भर्ती
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 May 2023 12:41 PM
बिहार: छपरा में मध्यान भोजन (Mid-day Meal) की खिचड़ी में मरी हुई छिपकली मिलने से हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है कि इस खिचड़ी को थाने के बाद तीन दर्जन से ज्यादा बच्चे बीमार पड़ गए हैं.
बिहार: छपरा में मध्यान भोजन (Mid Day Meal) की खिचड़ी में मरी हुई छिपकली मिलने से हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है कि इस खिचड़ी को थाने के बाद तीन दर्जन से ज्यादा बच्चे बीमार पड़ गए हैं. बच्चों को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामले में सिविल सर्जन डॉ सागर दुलाल सिन्हा ने कहा कि मामना संज्ञान में आया है. खिचड़ी खाकर बीमार पड़ने की बात सामने आयी है. जिस खिचड़ी में छिपकली गिरे होने की बात सामने आयी है उसका सैंपल लिया जाएगा और जांच की जाएगी. बच्चों का इलाज किया जा रहा है. बता दें कि फिलहाल पांच बच्चों को ICU में शिफ्ट कर दिया गया है. करीब 36 बच्चे बीमार बताए जा रहे है.
बताया जा रहा है कि ये घटना डोरीगंज थाना के रसूलपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय की है. घटना के बाद से शिक्षकों के भी हाथ पैर फूले हुए हैं. बच्चों के अभिभावकों को इस बात की सूचना दे दी गयी है. इसके बाद से अस्पताल में काफी संख्या में लोग पहुंच गए हैं. एक बीमार बच्चे के अभिभावक ने आरोप लगाया कि स्कूल में खाना बनाने से लेकर परोसने तक में किसी तरह की साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखा जाता है. बच्चों को जानवरों से भी बूरा खाना दिया जाता है. पूरे मामले की जांच होनी चाहिए.
Also Read: बिहार: लखीसराय में नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही छापेमारी
बता दें कि सारण जिले के मशरक गंडामन स्कूल में विषाक्त मिड डे मील खाने से करीब 23 बच्चों की मौत हो गयी थी. घटना के बाद, सरकार और जिला प्रशासन पूरी तरह से हिल गया था. मगर, आज तक प्रशासनिक स्तर पर मिड डे मील में बच्चों के खाने की व्यवस्था जल की तस है. इससे आए दिन बच्चे बीमार पड़ रहे हैं. रसूलपुर के एक स्थानीय नागरिक ने स्कूल प्रबंधन पर इजाम लगाया है कि स्कूल में बच्चों की पढ़ाई पर भी ध्यान नहीं दिया जाता है.
(छपरा से हरि प्रकाश मिश्रा की रिपोर्ट)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










