बिहार देश का पहला और अकेला राज्य, जहां कोरोना से मौत पर मिल रहा मुआवजा
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 01 Jul 2021 6:51 AM
बिहार देश का पहला और अकेला प्रदेश है, जहां कोरोना से हुई मौत पर राज्य सरकार पीड़ित परिवार को चार लाख रुपये मुआवजा दे रही है. अब तक राज्य सरकार ने कोरोना से मरने वाले 3737 लोगों के परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से चार-चार लाख रुपये दिये हैं.
पटना. बिहार देश का पहला और अकेला प्रदेश है, जहां कोरोना से हुई मौत पर राज्य सरकार पीड़ित परिवार को चार लाख रुपये मुआवजा दे रही है. अब तक राज्य सरकार ने कोरोना से मरने वाले 3737 लोगों के परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से चार-चार लाख रुपये दिये हैं.
सरकारी प्रावधान के मुताबिक बिहार के मूल निवासी वैसे लोग, जिनकी मौत राज्य में ही हुई हो, वैसे लोगों के परिजनों को चार लाख की सहायता राशि दी जायेगी.
राज्य में सरकारी आंकड़ों के मुताबिक कोरोना से अब तक 9537 लोगों की मौत हुई है. बाकी 5800 मृतकों के परिजनों का आवेदन प्रक्रिया में है. सरकार 31 मार्च, 2022 तक कोरोना से होने वाली मौत के मामले में राज्य सरकार मुआवजा देगी.
पूर्व में इस व्यवस्था को लेकर जारी किये गये निर्देश में आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने कहा कि बिहार सरकार ने शुरू से कोरोना से मरने वाले लोगों के परिजनों के लिए यह व्यवस्था की है.
राशि का भुगतान मुख्यमंत्री राहत कोष से होता है. लेकिन, कोरोना को केंद्र ने अधिसूचित आपदा में शामिल कर लिया है. इसके बाद इस व्यवस्था के तहत मिल रहे अनुग्रह अनुदान का भुगतान आपदा प्रबंधन विभाग से ही होगा, जो 31 मार्च, 2022 तक लागू रहेगा.
Posted by Ashish Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










