जन्माष्टमी पर युवाओं को स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की नसीहत, बोले- ड्रग्स-तंबाकू छोड़ें, पढ़ाई और भविष्य पर ध्यान दें
इस्कॉन मंदिर में स्वास्थ्य मंदिर निशांत कुमार
Nishant Kumar: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने जन्माष्टमी पर युवाओं को नशे से दूर रहने की सलाह दी है. उन्होंने कहा कि ड्रग्स और तंबाकू का सेवन छोड़कर वे अपनी पढ़ाई और भविष्य पर ध्यान दें. आपकी जान बहुत कीमती है, इसे नशे में बर्बाद न करें.
Nishant Kumar: जन्माष्टमी के मौके पर बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार पटना के इस्कॉन मंदिर पहुंचे. यहां उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए. इस दौरान उन्होंने बिहार के युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की. उन्होंने युवाओं को अपनी जिंदगी और सेहत पर ध्यान देने का संदेश दिया.
आपके शहर में
‘ड्रग्स और तंबाकू का सेवन न करें’
निशांत कुमार ने कहा कि बिहार के युवाओं को ड्रग्स और तंबाकू का सेवन नहीं करना चाहिए. उन्होंने कहा कि ईश्वर ने हमें जिंदगी दी है. इसका सही इस्तेमाल करना चाहिए. इसे नशे में बर्बाद नहीं करना चाहिए.
उन्होंने युवाओं से कहा कि ड्रग्स का सेवन कर अपना जीवन खराब न करें. उन्होंने नशे से दूर रहकर पढ़ाई और बेहतर भविष्य पर ध्यान देने की अपील की.
‘आपकी जान बहुत कीमती है’
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि किसी भी तरह का नशा नहीं करना चाहिए. उन्होंने युवाओं से कहा कि उनकी जिंदगी बहुत कीमती है. नशे की वजह से इसे खतरे में नहीं डालना चाहिए.
उन्होंने कहा कि युवाओं को अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगानी चाहिए. पढ़ाई के साथ अच्छे संस्कार और अनुशासन को जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए.
कैंसर को लेकर भी जताई चिंता
निशांत कुमार ने तंबाकू के सेवन से होने वाले नुकसान पर भी चिंता जताई. उन्होंने कहा कि कैंसर के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. ऐसे में युवाओं को शुरुआत से ही नशे और तंबाकू से दूरी बनानी चाहिए. उन्होंने युवाओं से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और अपने भविष्य को बेहतर बनाने पर ध्यान देने की अपील की.
बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
राज्यपाल ने भी किए भगवान कृष्ण के दर्शन
जन्माष्टमी के अवसर पर बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन भी पटना के इस्कॉन मंदिर पहुंचे. उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए और उनकी प्रतिमा का दूध से अभिषेक किया. राज्यपाल ने बिहार के लोगों की शांति और तरक्की की कामना की.
कृष्णोत्सव में भजन सुनकर मगन दिखे निशांत
इससे पहले 2 सितंबर को पटना के मिलर ग्राउंड में कृष्णोत्सव के पहले दिन निशांत कुमार पहुंचे थे. इस दौरान एक युवती ने रास्ते में निशांत कुमार को रोककर ‘जसोमति मइया से बोले नंदलाला’ भजन सुनाया.
युवती की आवाज और भक्ति भाव देखकर निशांत कुमार काफी खुश नजर आए. उनके साथ मंत्री अशोक चौधरी, सांसद शांभवी चौधरी और उनके पति सायन कुणाल भी मौजूद थे.
भजन सुनते हुए सभी लोग नजर आए. इस दौरान आसपास मौजूद लोग भी वहां रुक गए. युवती ने पूरे भक्ति भाव के साथ भजन प्रस्तुत किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए