यात्रियों को राहत: जोगबनी-सीतामढ़ी समेत इन जिलों के लिए चलेंगी 5 स्पेशल ट्रेनें, जानिए टाइम टेबल और रूट

Updated:
विज्ञापन

स्पेशल ट्रेन (सांकेतिक तस्वीर)

Festival Special Train Bihar: त्याहारों का सीजन आने वाला है. इससे पहले रेलवे की तरफ से तैयारी कर ली गई है. यात्रियों की सुविधा को देखते हुए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है. ऐसे में बिहार के लिए 5 स्पेशल ट्रेनें चलाई जायेंगी.

विज्ञापन

Festival Special Train Bihar: त्योहारी सीजन में बिहार आने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है. यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली से बिहार के अलग-अलग जिलों के लिए स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा. खास बात यह है कि इन ट्रेनों से पटना के साथ-साथ सीमांचल, उत्तर बिहार और मिथिलांचल के यात्रियों को भी सीधा फायदा मिलेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

देखिए स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट

  1. चंडीगढ़ से पटना स्पेशल ट्रेन

(ट्रेन नं- 04512/04511) चंडीगढ़-पटना जंक्शन-चंडीगढ़ साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल चलाई जायेगी. 1 अक्टूबर से 26 नवंबर तक इस ट्रेन का परिचालन होगा. हर गुरुवार रात 23:35 बजे चंडीगढ़ से ट्रेन रवाना होगी और अगले दिन रात 21:15 बजे पटना पहुंचेगी. वापसी में यह ट्रेन पटना से हर शुक्रवार रात 23:15 बजे चलेगी और अगले दिन रात 21:40 बजे चंडीगढ़ पहुंच जाएगी. एसी और स्लीपर कोच वाली यह ट्रेन 9 फेरे लगाएगी. इस ट्रेन का स्टॉपेज अंबाला कैंट, सहारनपुर, रुड़की, मुरादाबाद, बरेली, वाराणसी, डीडीयू जंक्शन, बक्सर, आरा और दानापुर में होगा.

  1. फिरोजपुर से पटना के लिए स्पेशल ट्रेन

(ट्रेन नं- 04616/04615) फिरोजपुर कैंट-पटना-फिरोजपुर कैंट साप्ताहिक स्पेशल चलाई जाएगी. फिरोजपुर से 6 अक्टूबर से 24 नवंबर तक चलेगी. हर मंगलवार दोपहर 12 बजे फिरोजपुर से रवाना होगी और अगले दिन शाम 18:35 बजे पटना पहुंच जायेगी. वापसी में पटना से हर बुधवार रात 20:20 बजे ट्रेन खुलेगी. यह ट्रेन 8 फेरे लगाएगी. इस ट्रेन का स्टॉपेज मोगा, लुधियाना, अंबाला, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, रायबरेली, प्रतापगढ़, वाराणसी, बक्सर, आरा और दानापुर में होगा.

  1. आनंद विहार से जोगबनी स्पेशल ट्रेन

(ट्रेन नं- 04008/04007) आनंद विहार-जोगबनी-आनंद विहार साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी. आनंद विहार से 10 अक्टूबर से 7 नवंबर तक चलेगी. हर शनिवार सुबह 08:30 बजे आनंद विहार से चलेगी और अगले दिन दोपहर 15 बजे जोगबनी पहुंच जाएगी. वापसी में यह ट्रेन जोगबनी से हर रविवार शाम 18:30 बजे खुलेगी. इस ट्रेन का स्टॉपेज गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, गोंडा, गोरखपुर, छपरा, हाजीपुर, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया, नवगछिया, कटिहार, पूर्णिया, अररिया कोर्ट और फारबिसगंज में होगा.

  1. आनंद विहार से मुजफ्फरपुर स्पेशल ट्रेन

(ट्रेन नं- 04028/04027) आनंद विहार-मुजफ्फरपुर स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी. आनंद विहार से यह ट्रेन 13 अक्टूबर से 24 नवंबर तक चलेगी. हर मंगलवार और शुक्रवार को इसका परिचालन होगा. आनंद विहार से सुबह 09:15 बजे ट्रेन खुलेगी और अगले दिन सुबह 04:30 बजे मुजफ्फरपुर पहुंच जाएगी. वापसी में यह ट्रेन मुजफ्फरपुर से हर बुधवार और शनिवार को चलेगी. ट्रेन का स्टॉपेज अमरोहा, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, छपरा, सोनपुर और हाजीपुर में होगा.

  1. दिल्ली से सीतामढ़ी स्पेशल ट्रेन

(ट्रेन नंब- 04010/04009) दिल्ली-सीतामढ़ी-दिल्ली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी. दिल्ली से 15 अक्टूबर से 19 नवंबर तक चलेगी. हर गुरुवार रात 23:05 बजे दिल्ली से खुलेगी और सीतामढ़ी अगले दिन रात 23:30 बजे पहुंच जाएगी. वापसी में यह ट्रेन सीतामढ़ी से 17 अक्टूबर से 21 नवंबर तक हर शनिवार रात 00:45 बजे खुलेगी. ट्रेन का स्टॉपेज गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा, गोरखपुर, बगहा, नरकटियागंज, सिकटा, रक्सौल और बैरगनिया में होगा.

Also Read:Bihar Flood: बिहार के 8 जिलों में हाई अलर्ट, गंगा-कोसी समेत कई नदियां खतरे के निशान के पार, जानिए अलग-अलग जिलों का हाल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन