Bihar Teacher Leave Rules: बिहार के सरकारी स्कूलों में ऑफलाइन छुट्टी पर रोक, ई-शिक्षाकोष पोर्टल से ही मिलेगा अवकाश

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bihar Teacher Leave Rules: बिहार के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के लिए छुट्टी लेने का नियम बदल गया है. अब किसी भी प्रकार के अवकाश के लिए ऑफलाइन आवेदन मान्य नहीं होगा. अर्जित अवकाश से लेकर मातृत्व और चिकित्सीय अवकाश तक, हर आवेदन ई-शिक्षाकोष पोर्टल के जरिए ही करना होगा. विभाग ने इसके सख्त पालन का निर्देश दिया है.

विज्ञापन

Bihar Teacher Leave Rules: बिहार शिक्षा विभाग ने सरकारी विद्यालयों में छुट्टी की प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल कर दिया है. अब प्रधानाध्यापक, प्रधान शिक्षक और शिक्षक किसी भी प्रकार के अवकाश के लिए कागजी आवेदन नहीं दे सकेंगे. छुट्टी लेने के लिए ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर आवेदन करना अनिवार्य होगा.

विज्ञापन

15 अगस्त से लागू है नई व्यवस्था

शिक्षा विभाग ने यह व्यवस्था 15 अगस्त से लागू कर दी है. जिला शिक्षा पदाधिकारी निशांत किरण ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों और विद्यालय प्रधानों को निर्देश दिया है कि नई व्यवस्था का सख्ती से पालन कराया जाए.

कौन-कौन सी छुट्टियां होंगी ऑनलाइन

नई व्यवस्था के तहत अर्जित अवकाश (Earned Leave), मातृत्व अवकाश (Maternity Leave), चिकित्सीय अवकाश (Medical Leave), शिशु देखभाल अवकाश (Child Care Leave) समेत सभी प्रकार की छुट्टियों के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा. इससे छुट्टी से जुड़ी पूरी जानकारी पोर्टल पर सुरक्षित रहेगी.

मंजूरी भी होगी डिजिटल

सिर्फ आवेदन ही नहीं, छुट्टी की स्वीकृति भी ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिए होगी. अवकाश स्वीकृति आदेश को ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर अपलोड करना जरूरी होगा. इससे शिक्षकों के अवकाश का पूरा डिजिटल रिकॉर्ड उपलब्ध रहेगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

अधिकारियों को दिए गए निर्देश

डीईओ ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों और विद्यालय प्रधानों को ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं करने का निर्देश दिया है. विभागीय आदेश की प्रति जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को भी भेजी गई है. साथ ही इसे विभागीय वेबसाइट पर अपलोड करने का निर्देश भी दिया गया है.

इसे भी पढ़ें:  Bihar Ka Mausam: बिहार में 15 से 18 सितंबर तक बिगड़ेगा मौसम, 19 जिलों में आंधी- बारिश का येलो अलर्ट, 40 KMPH की रफ्तार से चलेगी हवा

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन