Live Updates
Bihar Flood Updates : बिहार में बाढ़ से 16 जिलों के 74.19 लाख लोग प्रभावित
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
Bihar Flood Live Updates: बिहार में बाढ़ से 16 जिलों के 74 लाख 19 हजार लोग प्रभावित हुए हैं. कुल 125 प्रखंडों की 1,232 पंचायतें प्रभावित हुयी हैं. प्रभावित इलाकों में अभी सात राहत शिविर चलाये जा रहे हैं, जिनमें 11 हजार 849 लोग रह रहे हैं. यह जानकारी रविवार को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव ने वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन के दौरान दी. उन्होंने बताया कि 1,267 कम्युनिटी किचेन चलाए जा रहे हैं, जिनमें प्रतिदिन नौ लाख 46 हजार 513 लोग भोजन कर रहे हैं. सभी बाढ़ प्रभावित जिलों में 33 एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें राहत व बचाव का कार्य कर रही हैं. बाढ़ प्रभावित छह लाख 31 हजार 295 परिवारों के बैंक खाते में कुल 378.77 करोड़ रुपये जीआर की राशि अनुग्रह अनुदान के रूप में भेजी जा चुकी है.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन
जरूर पढ़ें