Saran Vidhan Sabha Chunav 2020 Live Update: सारण जिले में मतदान संपन्न, जानिए कितने प्रतिशत हुई वोटिंग?
Saran Vidhan Sabha Chunav 2020 Live News Update: सारण जिले के 10 विधानसभा सीटों Ekma, Manjhi, Baniyapur, Taraiya, Madhaura, Chapra, Gadkha, Amnaur, Parsa और Sonpur में मंगलवार को विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में मतदाताओं के उत्साह के आगे कोरोना का डर फीका पड़ गया. बिना खून खराबे के शांतिपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न हुआ. सारण में पांच बजे तक करीब 50.50 फीसदी वोटिंग हुई. कोरोना काल में लोग घर से निकले. वैसे पहले चरण की वोटिंग को लेकर मतदाताओं में जो उत्साह दिखा वैसा इस बार नहीं था. एक-दो जगहों पर इवीएम की शुरुआती गड़बड़ी और अन्य समस्याओं के कारण मतदान की प्रक्रिया शुरू होने में देरी हुई. अन्य सभी जगहों पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान की प्रक्रिया पूरी की गयी. बिहार इलेक्शन 2020 से जुडी लेटेस्ट न्यूज़ के लिए बने रहे. हर अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ
छपरा में उपद्रवियों ने ईवीएम मशीन तोड़ी, काफी देर तक बाधित रहा मतदान
दोपहर के तीन बजे के आसपास छपरा में उपद्रवियों ने ईवीएम मशीन तोड़ डाली. इस दौरान काफी देर तक मतदान बाधित रहा. बता दें कि दूसरे चरण के चुनाव में धीमी गति से मतदान हो रहा है.
सारण में 41.38 प्रतिशत मतदान
सुबह 3 बजे तक जिले में 41.38 प्रतिशत मतदान हुआ है.
सारण में 29.88 प्रतिशत मतदान
दोपहर 1 बजे तक जिले में 29.88 प्रतिशत मतदान हुआ है.
अफवाह के बाद बूथ पर तोड़फोड़

सारण जिला के गरखा विधानसभा क्षेत्र के गड़़खा मुबारकपुर बूथ संख्या 248 पर लोगों ने जमकर हंगामा किया. पूरे एक घंटे तक बूथ पर रणक्षेत्र सा माहौल रहा. मतदानकर्मियों के साथ भी लोगों ने धक्का-मुक्की की. लोग फर्नीचर कुर्सी आदि भी उठाकर फेंक दिये. कई फर्नीचर आदि तोड़ डाले. दरअसल, बूथ पर कुछ असामाजिक तत्वों ने अफवाह फैला दी कि ईवीएम में एक पार्टी का बटन दबाने पर पांच वोट दूसरी पार्टी को चली जा रही है. इसके बाद मतदाताओं ने ईवीएम बदलने और वोटिंग बंद करने की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया. करीब दो घंटे बाद मामला शांत हुआ.
जिलाधिकारी ने किया मतदान
जिले के 10 विधानसभा क्षेत्र में शांतिपूर्ण जारी है. शहर के आदर्श बूथ संख्या 234 पर जिलाधिकारी ने सुबह 9:45 में मतदान किया.
ईवीएम में खराबी के कारण देर से शुरू हुआ मतदान
दो दर्जन से अधिक मतदान केंद्रों पर इवीएम में खराबी की सूचना मिली है. 119 गरखा विधानसभा के मुबारकपुर में इवीएम खराब होने से एक घंटे विलंब से मतदानशुरु हुआ . 117 मढ़ौरा विधानसभा के अवारी बूथ संख्या 36 पर इवीएम में खराबी के कारण आधे घंटे देर से मतदान शुरू हुआ. 113 एकमा में रसूलपुर पंचायत के धानाडीह में बूथ संख्या 121 पर इवीएम में खराबी के कारण मतदान 50 मिनट देर से शुरू हुआ.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए