एनडीए एकजुट, एक साथ लड़ेंगे चुनाव, अगर किसी को समस्या है तो हम निकालेंगे समाधान : रविशंकर प्रसाद

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 26 Sep 2020 6:07 PM

विज्ञापन

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के तारीखों का एलान होने के बाद सभी पार्टियां जीत के सियासी समीकरण में जुट गयी हैं. वहीं, आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी प्रदेश में शुरू हो गया है. सभी दल अपनी-अपनी जीत के प्रति आश्वस्त नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के तारीखों का एलान होने के बाद सभी पार्टियां जीत के सियासी समीकरण में जुट गयी हैं. वहीं, आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी प्रदेश में शुरू हो गया है. सभी दल अपनी-अपनी जीत के प्रति आश्वस्त नजर आ रहे हैं.

इसी बीच, केंद्रीय कानून मंत्री सह बिहार बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने शनिवार को पटना में कहा है कि एनडीए एकजुट है और एकजुट होकर चुनाव लड़ेगा. साथ ही उन्होंने कहा कि अगर किसी को कोई समस्या है, तो हम इसका समाधान निकालेंगे.

उन्होंने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी केंद्रीय सरकार का हिस्सा है. हमने उनके साथ पिछला चुनाव लड़ा और मुझे उम्मीद है कि हम इस चुनाव को एक साथ लड़ेंगे. मालूम हो कि सीट बंटवारे को लेकर एलजेपी नेताओं की नाराजगी कई मोर्चों पर दिखी है.

एलजेपी नेता चिराग पासवान ने भी कई मुद्दों को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री सह जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार पर निशाना साध चुके हैं. उसके बाद एलजेपी के 143 विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशियों के उतारने की भी चर्चा की जाने लगी.

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि ”हमें पूरा विश्वास है कि बिहार के लोग फिर से बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को आशीर्वाद देंगे. लोगों ने भाजपा-जेडीयू सरकार द्वारा किये गये विकास कार्यों को देखा है. उन्होंने यह भी देखा है कि कैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिहार के प्रति प्रेम जमीन पर आया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन