ePaper

Nabinagar Election Result : राजद ने डब्लू ने मारी बाजी, जदयू के वीरेंद्र दूसरे नंबर पर

Updated at : 10 Nov 2020 5:28 PM (IST)
विज्ञापन
Nabinagar Election Result : राजद ने डब्लू ने मारी बाजी, जदयू के वीरेंद्र दूसरे नंबर पर

Nabinagar Election Result 2020: Nabinagar Vidhan Sabha Election Result 2020, Nabinagar Vidhan Sabha Chunav Result 2020, Nabinagar Assembly Election Result Time & Date

विज्ञापन

Nabinagar Vidhan Sabha Election Result 2020, News Updates: औरंगाबाद जिले के नवीनगर विधानसभा सीट क्रम संख्या 221 पर 28 Oct 2020 को पहले चरण में मतदान हुआ था. यहां से राजद के डब्लू सिंह ने जीत दर्ज कर ली है. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जदयू के वीरेंद्र सिंह को 19293 मतों के अंतर से हरा दिया है. डब्लू को कुल 55558 मत प्राप्त हुए हैं, जबकि दूसरे स्थान पर रहे वीरेंद्र को 36265 मत मिले हैं.

नवीनगर विस सीट पर सबसे अधिक कड़ा संघर्ष दिख रहा था. मुख्य मुकाबला जदयू व राजद के उम्मीदवारों में माना जा रहा था. 2010 से लगातार विधायक रहे वीरेंद्र कुमार सिंह इस बार भी जदयू की ओर से मैदान में थे, जबकि पूर्व विधायक विजय कुमार सिंह उर्फ डब्ल्यू सिंह को राजद ने मैदान में उतारा था.

पिछले चुनाव में वीरेंद्र कुमार सिंह की यहां से तीसरी जीत थी. उन्होंने BJP के गोपाल नारायण सिंह को 5,261 वोटों से हराया था. पहली बार 1995 में वीरेंद्र कुमार सिंह जनता दल के टिकट पर और दूसरी बार 2010 में JDU के टिकट पर यहां से विधायक चुने गए थे.

उनसे पहले अक्टूबर 2005 में LJP के विजय कुमार सिंह यहां से जीते थे. फरवरी 2005 और 2000 में RJD के भीम कुमार लगातार यहां से विधायक चुने गए थे. कुल 19 चुनावों में अभी तक यहां 8 बार कांग्रेस, 2-2 बार JDU और RJD और 1-1 बार LJP, सपा, जनता दल, जनता पार्टी, कांग्रेस (ओ), भाकपा और प्रजा सोशलिस्ट पार्टी ने जीत दर्ज की है.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन