ePaper

kutumba Election Result: राजेश ने श्रवण को पछाड़ जीत दर्ज की

Updated at : 10 Nov 2020 5:35 PM (IST)
विज्ञापन
kutumba Election Result: राजेश ने श्रवण को पछाड़ जीत दर्ज की

kutumba Election Result 2020: kutumba Vidhan Sabha Election Result 2020, kutumba Vidhan Sabha Chunav Result 2020, kutumba Assembly Election Result Time & Date

विज्ञापन

kutumba Vidhan Sabha Election Result 2020, News Updates: औरंगाबाद जिले के कुटुंबा विधानसभा सीट क्रम संख्या 222 पर 28 Oct 2020 को पहले चरण में मतदान हुआ था. यहां से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी राजेश राम ने जीत दर्ज कर ली है. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी हम के श्रवण भुईयां को 16834 मतों के अंतर से हरा दिया है. राजेश को कुल 44542 मत प्राप्त हुए हैं, जबकि दूसरे स्थान पर रहे श्रवण को 27708 मत मिले हैं.

कुटुंबा (सुरक्षित) विस सीट की लड़ाई भी काफी रोचक है. यहां कुल 14 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे थे. निवर्तमान विधायक राजेश राम कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में मैदान में थे, जबकि एनडीए समर्थित हम उम्मीदवार श्रवण कुमार पहली बार अपनी किस्मत आजमा रहे थे. 2015 में राजद-जदयू के गठबंधन से यह सीट कांग्रेस के खाते में चली गयी थी, जिसके कारण इन्हें टिकट से वंचित होना पड़ा था.

पिछले चुनाव में कांग्रेस के राजेश कुमार ने हम (सेक्युलर) के संतोष कुमार सुमन को यहां से हराया था. राजेश कुमार और संतोष कुमार सुमन के बीच 10,098 वोटों का अंतर था. उससे पहले 2010 में यहां से JDU के ललन राम जीते थे.

उन्होंने RJD के सुरेश पासवान को हराया था. 2008 में परिसीमन के बाद कुटुम्बा विधानसभा सीट अस्तित्व में आई, जिसके बाद 2010 में यहां पहली बार चुनाव हुए. इस सीट पर सबसे अधिक अहम भूमिका राजपूत और रविदास वोटरों की मानी जाती है. कुल दो चुनावों में यहां एक बार JDU और एक बार कांग्रेस जीती है. 2010 में यहां वोटिंग प्रतिशत 47.81 था. 2015 विधानसभा चुनाव में यहां 2010 से अधिक वोटिंग हुई थी.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन