जगदानंद की दो टूक, बेशक हम सरकार में नहीं हैं, लेकिन जनता ने हमें जिताया है, जदयू से रिश्ते पर कही ये बात

Updated:
विज्ञापन
जगदानंद की दो टूक, बेशक हम सरकार में नहीं हैं, लेकिन जनता ने हमें जिताया है, जदयू से रिश्ते पर कही ये बात

राजद के लिए जदयू और उसके नेता पूरी तरह त्याज्य हैं.

विज्ञापन

पटना : राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा है कि जदयू और उसके शीर्ष नेता नीतीश कुमार के साथ राजद कभी हाथ नहीं मिलायेगा. ऐसा संभव ही नहीं है.

उन्होंने दो टूक कहा कि जदयू के साथ राजद का भविष्य में कोई रिश्ता नहीं बनने वाला है. यह एकदम साफ है. राजद के लिए जदयू और उसके नेता पूरी तरह त्याज्य हैं.

हमारा भविष्य में जदयू से कोई नाता नहीं रहेगा. मंगलवार को राजद के प्रदेश कार्यालय में हुई औपचारिक बातचीत में उन्होंने बताया कि बेशक हम सरकार में नहीं हैं, लेकिन जनता ने हमें जिताया है.

हमारा नेता तेजस्वी के चेहरे पर राजद को 75 सीटें मिली हैं. वहीं जदयू नेता देखें कि उनके नेता के चेहरे पर कितनी सीटें मिलीं. श्री सिंह ने साफ किया कि राजग के साथ हमारा कोई गठबंधन नहीं होगा.

राजद समाजवादी विचारधारा की पार्टी है. उन्होंने कहा कि यह भाजपा के लिए चुनौती है कि वे अपने घोषणा पत्र के दावे को पूरा करे.

एनडीए अगर अपने वादे पूरा नहीं कर पाया, तो आने वाले समय में हम उन पर आंदोलन खड़ा करेंगे. उन्होंने कहा कि महागठबंधन के घटक दलों के बीच रिश्ते अभी और मजबूत होंगे.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन