ePaper

Holi 2021: इस होली पर Pawan Singh और Salim Sulaiman मचाएंगे धमाल, 'आश्रम' फेम त्रिधा चौधरी भी आएगी नजर

Updated at : 01 Mar 2021 3:30 PM (IST)
विज्ञापन
Holi 2021: इस होली पर Pawan Singh और Salim Sulaiman मचाएंगे धमाल, 'आश्रम' फेम  त्रिधा चौधरी भी आएगी नजर

Holi 2021, Bhojpuri Holi Song: भोजपुरी सुपर स्‍टार (Bhojpuri Super Star) पवन सिंह (Pawan Singh Holi Song 2021) और बॉलीवुड संगीतकार सलीम सुलेमान (Salim Sulaiman) के साथ मिलकर इस होली पर धमाल मचाएंगे. इसकी घोषणा खुद पवन सिंह ( Pawan Singh Songs)ने की है.

विज्ञापन

Holi 2021, Bhojpuri Holi Song: भोजपुरी सुपर स्‍टार (Bhojpuri Super Star) पवन सिंह (Pawan Singh Holi Song 2021) और बॉलीवुड संगीतकार सलीम सुलेमान (Salim Sulaiman) के साथ मिलकर इस होली पर धमाल मचाएंगे. इसकी घोषणा खुद पवन सिंह ( Pawan Singh Songs)ने की है. उन्‍होंने एक वीडियो जारी कर बताया है कि इस होली पर क्या धमाका क्‍या होने वाला है.

पवन सिंह ने बताया है कि वे जल्‍द ही सलीम सुलेमान सिंह के साथ ए‍क धमाकेदार होली सॉन्ग (Latest Holi Song) कर रहे हैं, जिसका टाइटल है ‘बबुनी तेरे रंग में’. इस सॉन्ग की शूटिंग चल रही है. इस गाने में पवन सिंह के साथ ‘आश्रम’ फेम त्रिधा चौधरी (Tridha Choudhury) नजर आने वाली हैं. यह पवन सिंह का दूसरा होली गीत है, जिसे वे बॉलीवुड के लोगों को साथ लेकर बना रहे हैं.

बीते साल भी होली पर उनका एक गाना ‘कमरिया हिला रही है’आयी थी, जिसमें उन्‍होंने पायल देव के साथ मिलकर धमाल मचा दिया था. तब उनके साथ सुपर डांसर लॉरेन गु‍टबिल नजर आयीं थीं, लेकिन इस होली पवन के साथ त्रिधा चौधरी नजर आयेंगी. यानी लॉरेन के बाद त्रिधा चौधरी के साथ पवन सिंह इस बार होली खेंलेंगे.

पवन सिंह ने कहा कि इस बार होली में चमत्‍कार होने वाला है. हम सलीम सुलेमान के साथ मिलकर ‘बबुनी तेरे रंग में’ कर रहे हैं. यह गाना होली के मौके पर रिलीज होगा. इसकी शूटिंग हम जोर शोर से कर रहे हैं. बस सभी से इतना कहना है कि गाना जब रिलीज होगी, तब आप सभी इस गाने को और अपने भाई को भरपूर प्‍यार दें.

Posted By: Utpal kant

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन