ePaper

Gaya Bihar Election 1st Phase Voting : भगवान के सामने टेका माथा, फिर साइकिल पर सवाल होकर प्रेम कुमार चल पड़े वोट देने

Updated at : 28 Oct 2020 10:53 AM (IST)
विज्ञापन
Gaya Bihar Election 1st Phase Voting : भगवान के सामने टेका माथा, फिर साइकिल पर सवाल होकर प्रेम कुमार चल पड़े वोट देने

इस दौरान उनके मास्क पर भी पार्टी का नाम और चुनाव चिन्ह छपा हुआ था.

विज्ञापन

Bihar Election 2020, 1st Phase Voting Updates: गया में भारतीय जनता पार्टी के नेता और मंत्री प्रेम कुमार बुधवार को अलग अंदाज में वोट डालने पहुंचे. प्रेम कुमार साइकिल पर सवार होकर पोलिंग बूथ तक पहुंचे. बिहार विधानसभा चुनाव 2020 से जुड़ी हर खबर के लिये बने रहिये prabhatkhabar.com पर.

इस दौरान उनके मास्क पर भी पार्टी का नाम और चुनाव चिन्ह छपा हुआ था. जब आचार संहिता को लेकर सवाल हुआ, तो उन्होंने कहा कि उनकी मंशा नियम उल्लंघन की नहीं है.

मतदान करने बूथ पर आने से पहले प्रेम कुमार अपनी पत्‍नी संग एक मंदिर में मत्‍था टेककर जीत के लिए भगवान का आशीर्वाद लिया. साइकिल से बूथ पर जाने के बारे में मंत्री प्रेमकुमार ने कहा कि वह पर्यावरण संरक्षण को लेकर सचेत हैं.

चाहते हैं कि लोग वाहनों का कम से कम प्रयोग करें, ताकि प्रदूषण कम से कम हो. यही संदेश देने के लिए वह साइकिल पर मतदान करने जा रहे हैं. प्रेम कुमार ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्‍योहार है.

हर मतदाता को अपने इस मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए. वह पूरे परिवार के साथ वोट डालने आये हैं. इसी तरह सबसे अपील कर रहे हैं कि हर कोई मतदाता बन चुके परिवार के एक-एक सदस्‍य के साथ बूथ पर जाकर अपने मताधिकार का इस्‍तेमाल करे.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन