Live Updates

Bihar Chunav Exit Poll 2020 Latest Update : चौंकाने वाले हैं बिहार एग्जिट पोल के नतीजे, क्या तेजस्वी यादव पलट रहे हैं बिहार की बाजी? पढ़ें पूरी रिपोर्ट

Updated:
विज्ञापन

Exit Poll Ke Natije, Bihar Election (Vidhan Sabha Chunav) Exit Poll Results 2020 LIVE News Updates: बिहार विधानसभा के 243 सीटों पर आज तीसरे चरण का मतदान समाप्त हो गया. 10 नवंबर को इसके नतीजे आएंगे. ऐसे में प्रभात खबर अपने पाठकों को सबसे पहले और एक ही स्थान पर सटीक सूचनाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है. चुनाव सर्वेक्षण एजेंसियों और समाचार चैनलों के एग्जिट पोल नतीजे प्रभात खबर डिजिटल आपके लिए एक जगह पर लेकर आया है. Exit Poll ke Natije kya hai एग्जिट पोल के इन आंकड़ों को आप prabhatkhabar.com पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

घटता मतदान सत्ता से बेदखली का संकेत

सामान्य तौर पर कहा जाता है कि मतदान में इजाफा सत्ता विरोध का सूचक होता है. देश के कई राज्यों में जब भी ऐसा हुआ है तो सत्ता बदल जाती है. जबकि बिहार (Bihar) में इस प्रचलित धारणा से बिल्कुल अलग ट्रेंड है. यहां मतदान प्रतिशत घटता है तो सत्ता में बदलाव होता है. पिछले तीस सालों के आंकड़े इसी बात का गवाह हैं. पढ़ें पूरी खबर

Bihar Election Exit Poll: घटता मतदान सत्ता से बेदखली का संकेत, जानें क्या रहा है बिहार में 30 साल की वोटिंग का ट्रेंड

पिछले बार भी गलत साबित हुआ था Exit Poll

समाचार चैनलों के एग्जिट पोल में एनडीए की अपेक्षा महागठबंधन को बढ़त दिखाए जाने पर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष बशिष्ठ नारायण सिंह ने शनिवार को प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है कि 2015 के विधानसभा चुनाव का एग्जिट पोल भी गलत साबित हुआ था. समाचार चैनलों ने जो दिखाया था परिणाम उससे अलग था. उन्होंने आश्वस्त होकर कहा कि इस बार भी एग्जिट पोल गलत साबित होंगे. एनडीए को पूर्ण बहुमत मिलेगा और नीतीश कुमार के नेतृत्व में फिर से एनडीए की ही सरकार बनेगी. बशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि एग्जिट पोल तैयार करने के लिए जितने लोगों की सैंपलिंग की जाती है मतदाताओं की संख्या उससे कई गुना अधिक होती है. यही कारण है कि एग्जिट पोल वास्तविकता से अलग हो जाता है.

Exit poll ke natije: एग्जिट पोल में बिहार के 6 में से 2 पोल में बन रही तेजस्वी सरकार

बिहार बिधानसभा चुनाव के तीसरे चरण और अंतिम चरण का मतदान खत्म होने के बाद एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आ गए हैं. अभी तक 6 चैनलों के आंकड़े सामने आए हैं. इनमें से दो में तेजस्वी सरकार बनने के संकेत हैं जबकि बाकी 4 में त्रिशंकु विधानसभा बनने के आसार दिख रहे हैं. हालांकि, एनडीए और महागठबंधन के बीच सीटों का अंतर बहुत कम रहेगा.

Bihar Chunav Exit Poll 2020: NDA और महागठबंधन में कांटे की टक्कर, 4 में नीतीश और 2 एग्जिट पोल में तेजस्वी सरकार के आसार

एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल के नतीजों का दावा

Exit poll ke natije: कौन बनेगा मुख्‍यमंत्री, तस्‍वीर साफ नहीं

बिहार में एक बार फिर से नीतीश कुमार मुख्‍यमंत्री बनेंगे या फिर तेजस्‍वी यादव को सरकार की कमान मिलेगी. तमाम एग्जिट पोल के आंकड़े से तस्‍वीर अभी साफ नहीं हुई है. हर एग्जिट पोल में अलग अलग दावे किए गए हैं. यहां एनडीए या महागठबंधन में किसी की भी सरकार बन सकती है. तमाम सर्वे एजेंसियां और न्‍यूज चैनल के एग्जिट पोल के आंकड़े में नीतीश और तेजस्‍वी दोनों को नयी सरकार बनाने के बेहद करीब बताया गया है. एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल के नतीजों का दावा है कि बिहार में महागठबंधन को बहुमत मिलने का अनुमान है.

Bihar chunav Exit Poll: लोजपा के लिए सबसे बड़ा झटका

अब तक हुए तमाम एग्जिट पोल में अगर सबसे बड़ा झटका लगा है तो उसका नाम है चिराग पासवान की पार्टी लोजपा को. हर एग्जिट पोल में लोजपा को 10 से कम सीट मिलने का अनुमान है. एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल के नतीजों का दावा है कि लोजपा को पूरे बिहार में तीन से पांच सीटें मिल सकती है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola