Live Updates

Bihar vidhan sabha session 2020 Updates: इस बार भाजपा के मुख्य सचेतक भी जायेंगे बदल, विधायक अशोक सिंह की संभावना

Updated:
विज्ञापन

Bihar Vidhan Sabha session 2020 LIVE Updates,17th Bihar Vidhan Sabha Satra Latest news: कोरोना महामारी के दौर में बिहार चुनाव के बाद से सोमवार के विधानसभा का पांच दिवसीय बैठक शुरू हो गया है. 17 वीं बिहार विधानसभा के इस सत्र का आज दूसरा दिन है . इधर, आज ही बिहार विधानसभा अध्यक्ष के लिए नामांकन भी हो गया. राजद ने भी अपना प्रत्याशी मैदान में उतार दिया है. एनडीए की ओर से विजय सिन्हा को उम्मीदवार बनाया गया है. उतार सकता है. 25 नवंबर को नए विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा. सोमवार की तरह आज भी हंगामेदार सत्र होने की संभावना है. आज सुबह ही माले विधायकों ने सदन के बाहर प्रदर्शन किया. बिहार विधानसभा सत्र से जुड़ी हर खबर की अपडेट के लिए बने रहें Prabhat khabar के साथ.

विज्ञापन

भाजपा में बड़े स्तर पर बदलाव की तैयारी

इस बार भाजपा में बड़े स्तर पर बदलाव देखे जा रहे हैं. विधानसभा अध्यक्ष के बाद अब भाजपा के मुख्य सचेतक का पद भी किसी नये व्यक्ति को देने की तैयारी चल रही है. इस बार मुजफ्फरपुर जिला के पारू विधानसभा क्षेत्र के विधायक अशोक कुमार सिंह को मुख्य सचेतक बनाये जाने की चर्चा जोरों पर है. हालांकि, भाजपा की तरफ से अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक तौर पर घोषणा नहीं की गयी है. परंतु सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, विधानसभा के मुख्य सचेतक कुम्हरार विधायक अरुण कुमार सिन्हा को बदलने की पूरी तैयारी हो चुकी है. उनके स्थान पर ही दूसरे सवर्ण विधायक अशोक कुमार सिंह को इस पद पर मनोनीत किया जा सकता है.

चार विधायकों ने नहीं ली शपथ

17 वें बिहार विधानसभा के पहले सत्र के दौरान चार विधायकों को छोड़कर शेष 241 विधायकों ने सदन की सदस्यता ग्रहण कर ली. जिन विधायकों ने शपथ नहीं लिया उसमें निर्मली के विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव, जीरादेई विधानसभा से निर्वाचित अमरजीत कुशवाहा, गोपालपुर से निर्वाचित नरेंद्र कुमार नीरज और मोकामा से निर्वाचित विधायक अनंत कुमार सिंह शामिल हैं.

तेजस्वी प्रसाद यादव कहा विधानसभा के सचिव के समक्ष हम लोगों ने अपने उम्मीदवार के नामांकन का फार्म जमा किया है और पूरा विश्वास है कि इसमें हम लोगों की जीत होगी.

17वीं बिहार विधानसभा के अध्यक्ष पद के लिए महागठबंधन की ओर से अवध बिहारी चौधरी स्पीकर पद के उम्मीदवार है. अवध बिहारी चौधरी ने आज नेतेजस्वी यादव की ओर से नामांकन दाखिल किया.

नव गठित बिहार विधानसभा में सरकार और विपक्ष में जोर आजमाइस. सत्तारूढ़ एनडीए और विपक्षी ग्रैंड अलायंस दोनों ने स्पीकर पद के लिए अपने संबंधित उम्मीदवारों को मैदान में उतारा.

माले विधायकों ने किया प्रदर्शन

बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन भी विपक्ष जमकर हंगामा किया. वैशाली की गुलनाज हत्याकांड को लेकर सीपीआई और सीपीआई (एमएल) के विधायकों ने विधानसभा के बाहर तख्तियां लेकर विरोध प्रदर्शन किया.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola