ePaper

Bihar Election 2020 : लालू ने अनोखे अंदाज में किया ट्वीट, लिखा- बिहार में अब हिंद महासागर भेजऽल जाओ का?

Updated at : 18 Oct 2020 7:00 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Election 2020 : लालू ने अनोखे अंदाज में किया ट्वीट, लिखा- बिहार में अब हिंद महासागर भेजऽल जाओ का?

RJD Chief Lalu Prasad Tweet बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के मद्देनजर जारी चुनाव प्रचार अभियान के बीच राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के मुखिया और पूर्व सीएम लालू प्रसाद ने रविवार को ट्वीट कर जदयू (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है. अपने अनोखे अंदाज के लिए मशहूर चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद ने भोजपुरी में ट्वीट कर सीएम नीतीश कुमार पर तंज कसा है. लालू प्रसाद ने अपनी पार्टी आरजेडी के पंद्रह वर्षों के शासनकाल के दौरान किये गये कार्यों की तुलना नीतीश सरकार के राज में हुए विकास कार्यक्रमों से करने को लेकर एनडीए पर बड़ा हमला बोला है.

विज्ञापन

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के मद्देनजर जारी चुनाव प्रचार अभियान के बीच राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के मुखिया और पूर्व सीएम लालू प्रसाद ने रविवार को ट्वीट कर जदयू (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है. अपने अनोखे अंदाज के लिए मशहूर चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद ने भोजपुरी में ट्वीट कर सीएम नीतीश कुमार पर तंज कसा है. लालू प्रसाद ने अपनी पार्टी आरजेडी के पंद्रह वर्षों के शासनकाल के दौरान किये गये कार्यों की तुलना नीतीश सरकार के राज में हुए विकास कार्यक्रमों से करने को लेकर एनडीए पर बड़ा हमला बोला है.

उल्लेखनीय है कि बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के मद्देनजर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार चुनावी सभाएं कर रहे है. इस दौरान लालू प्रसाद और उनकी पत्नी राबड़ी देवी का नाम लिये बिना नीतीश कुमार लगातार विपक्षी पार्टी आरजेडी पर हमलावर है. सीएम नीतीश कुमार अपने हर चुनावी सभाओं में पति-पत्नी के पंद्रह वर्षों के राज पर हमला कर रहे हैं.

चुनावी सभाओं में अपने संबोधन के दौरान हाल ही में नीतीश कुमार ने बिहार में युवाओं को रोजगार एवं विकास कार्यों का जिक्र करते हुए लालू-राबड़ी पर जमकर निशाना था. इसी कड़ी में लालू प्रसाद ने आज पलटवार करते हुए नीतीश सरकार पर बड़ा हमला बोला है.

Also Read: बिहार चुनाव 2020 : शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव ने कहा, पिता की हार का बदला नहीं, लोगों के कल्याण के लिये लडूंगा Also Read: बिहार चुनाव 2020 : सीएम नीतीश की चुनावी सभा से पहले जदयू प्रत्याशी बनी मां, बेटी को दिया जन्म Also Read: क्या केंद्र की मोदी सरकार से भी अलग होंगे चिराग पासवान? जानिए बिहार इलेक्शन में क्या है सियासी सरगर्मियां

Upload By Samir Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन