Sitamarhi, Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 Live News Update : मां जानकी की जन्मभूमि सीतामढ़ी में वोटिंग खत्म, यहां जानिए हर बड़ी अपडेट
Sitamarhi Second Phase Vidhan Sabha Chunav 2020 Live News Update: बिहार चुनाव के दूसरे चरण में सीतामढ़ी जिले के तीन सीटों पर मतदान हो चुका है. मिली जानकारी के अनुसार शाम 6 बजे तक यहां पर 57.40 फीसदी वोट डाले गये हैं. सीतामढ़ी में बीजेपी और राजद को अपनी जीती हुई सीट बचाने की चुनौती है. सीतामढ़ी चुनाव से जुड़े हर लेटेस्ट अपडेट के लिए पेज पर बने रहिए…
सीतामढ़ी में 57 फीसदी मतदान
सीतामढ़ी में शाम 6 बजे तक 57 फीसदी मतदान हुआ है. मिली जानकारी के अनुसार सीतामढ़ी-58.08 फीसदी, रुन्नीसैदपुर- 59.47 फीसदी, बेलसंड-53.63 फीसदी वोटिंग हुआ है.
रून्नीसैदपुर में हमला
रून्नीसैदपुर विधानसभा के बगाही गांव में जदयू प्रत्याशी पंकज कुमार मिश्रा के इलेक्शन एजेंट पर हमला कर वाहन में तोड़फोड की घटना को अंजाम दिया गया है. घटना में पूर्व प्रमुख संगीता देवी के पति मुकेश तिवारी गंभीर रूप से जख्मी हो गये हैं. जिन्हे स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया है.
32 फीसदी मतदान
सीतामढ़ी में दोपहर एक बजे तक 32 फीसदी मतदान हुआ है. मिली जानकारी के अनुसार सीतामढ़ी- 33.08 फीसदी, रुन्नीसैदपुर- 31.53 फीसदी, बेलसंड- 34.59 फीसदी में वोटिंग हुआ है.
सीतामढ़ी में अब तक 20 फीसदी वोटिंग हो चुका है. जिले के तीन सीटों पर चुनाव है. मतदान का प्रतिशत (वीटीआर)
सीतामढ़ी जिला – 20.22 फीसदी
विधानसभावार वीटीआर
•सीतामढ़ी- 27.5 फीसदी
• रुन्नीसैदपुर- 19.5 फीसदी
• बेलसंड- 13.0 फीसदी
सीतामढ़ी की डीएम अभिलाषा कुमारी ने आज दूसरे चरण के वोटिंग के लिए मतदान किया.

वोटिंग जारी
सीतामढ़ी में वोटिंग जारी है. अब तक 8.36 फीसदी वोट डाले जा चुके हैं. सीतामढ़ी के तीन सीट के लिए चुनाव हो रहा है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए