Live Updates

Samastipur, Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 Live Update: Tej Pratap के सीट पर हुआ बंपर वोटिंग, जानें समस्तीपुर के अन्य सीटों का अपडेट

Updated:
विज्ञापन

Samastipur Second Phase Vidhan Sabha Chunav 2020 Live News Update: बिहार चुनाव के दूसरे फेज का मतदान अब खत्म हो गया है. समस्तीपुर के 5 सीटों के लिए वोटिंग हो रही थी. जिले में 56 फीसदी वोटिंग हुई है. इस बार यहां सभी राजनीतिक पंडितों की नजर है. इसी जिले की हसनपुर सीट से लालू यादव (Lalu yadav) बड़े बेटे तेज प्रताप चुनाव लड़ रहे हैं. समस्तीपुर चुनाव से जुड़े अपडेट के लिए पेज पर बने रहिए…

विज्ञापन

समस्तीपुर में हुआ 56 फीसदी मतदान

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान खत्म हो चुका है. बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में शाम 6 बजे तक 51.99% मतदान हुआ. वहीं समस्तीपुर में हुआ 56 फीसदी मतदान. इसकी जानकारी वहां के DM ने दी.

हसनपुर – 57%

विभूतिपुर- 56%

रोसड़ा – 56%

उजियारपुर – 56%

मोहिउद्दीननगर- 55%

समस्तीपुर के पांच सीटों पर वोटिंग की रफ्तार तेज

समस्तीपुर के पांच सीटों पर वोटिंग की रफ्तार तेज पकड़ ली है. तेज प्रताप के हसनपुर सीट पर दोपहर तीन बजे तक 51 % से अधिक वोटिंग हो चुका है. वहीं मोहीउद्दीन नगर में सबसे कम वोटिंग हुआ है

करीब 37 फीसदी मतदान

तेजप्रताप के हसनपुर सीट पर 38 फीसदी वोटिंग हुआ है. वहीं समस्तीपुर जिले में करीब 37 फीसदी मतदान हुआ है. सबसे अधिक उजियारपुर सीट पर 40 फीसदी मतदान हुआ है.

21.76 फीसदी वोट

बिहार चुनाव के बीच तेज प्रताप यादव ने लोगों से वोट देने की अपील की है. तेज प्रताप ने कहा कि लोग वोट जरूर दें. वहीं 11 बजे तक समस्तीपुर में 21.76 फीसदी वोट पड़ा है. बता दें कि तेज प्रताप समस्तीपुर के हसनपुर से चुनाव लड़ रहे हैं.

7.25 फीसदी वोट

मोहिउद्दीन नगर विधानसभा क्षेत्र में 9:00 बजे तक 7.83% हुआ मतदान. वहीं समस्तीपुर में अब तक 7.25 फीसदी वोट पड़े हैं.

हसनपुर सीट पर वोटिंग को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह दिख रहा है. हसनपुर सीट से लालू यादव के बड़े बेटे तुनाव लड़ रहे हैं.

Samastipur, Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 Live Update: Tej Pratap के सीट पर हुआ बंपर वोटिंग, जानें समस्तीपुर के अन्य सीटों का अपडेट
विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola