ePaper

Bihar Election 2020: ‘लालू स्टाइल’ में चुनाव प्रचार करने में जुटे तेजप्रताप, अनोखे अंदाज में लोगों से कर रहे मुलाकात

Updated at : 25 Oct 2020 8:36 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Election 2020: ‘लालू स्टाइल’ में चुनाव प्रचार करने में जुटे तेजप्रताप, अनोखे अंदाज में लोगों से कर रहे मुलाकात

Bihar Assembly Election 2020: बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Vidhan Sabha Chunav) में समस्तीपुर की हसनपुर (Hasanpur) सीट से लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के बड़े लाल तेजप्रताप यादव (Tejpratap Yadav) मैदान में हैं. तेजप्रताप यादव अपने खास अंदाज में लोगों के बीच वोट मांगने जा रहे हैं.

विज्ञापन

Bihar Assembly Election 2020: बिहार विधानसभा चुनाव में समस्तीपुर की हसनपुर सीट से लालू प्रसाद यादव के बड़े लाल तेजप्रताप यादव मैदान में हैं. तेजप्रताप यादव अपने खास अंदाज में लोगों के बीच वोट मांगने जा रहे हैं. कभी तेजप्रताप यादव साइकिल पर सवार हो जाते हैं तो कभी लोगों के बीच कार की छत पर बैठ जाते हैं. कभी तेजप्रताप यादव बांसुरी बजाकर लोगों का मनोरंजन भी करते दिख जाते हैं.

Also Read: तस्वीरों में तेजप्रताप: गाड़ी की छत तो कभी साइकिल, ‘लालू अंदाज’ में मांग रहे हैं वोट

समस्तीपुर की हसनपुर सीट से नॉमिनेशन के बाद तेजप्रताप यादव चुनावी प्रचार में लालू तड़का लगाते दिख रहे हैं. लालू प्रसाद यादव चारा घोटाले के मामले में जेल की सजा काट रहे हैं. दूसरी तरफ तेजप्रताप यादव अपने पिता लालू यादव की तरह ठेठ गंवई अंदाज में लोगों के बीच पहुंचकर अपनी बातों को रखने में जुटे हैं. सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें हैं जिसमें उनका अनूठे अंदाज को देखा जा सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन