ePaper

Bihar Assembly Election 2020: कांग्रेस प्रत्याशी की गाड़ी से एक लाख रूपए जब्त, निजी सचिव भी गाड़ी में थे मौजूद

Updated at : 17 Oct 2020 11:46 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Assembly Election 2020: कांग्रेस प्रत्याशी की गाड़ी से एक लाख रूपए जब्त, निजी सचिव भी गाड़ी में थे मौजूद

जमुई के सिकंदरा प्रखंड मुख्यालय स्थित मुख्य चौक पर शुक्रवार शाम पुलिस द्वारा बिहार चुनाव 2020 को लेकर चलाये जा रहे वाहन जांच अभियान के दौरान एक वाहन से एक लाख रुपया जब्त किया गया. वाहन से निवर्तमान विधायक सह कांग्रेस प्रत्याशी सुधीर कुमार उर्फ बंटी चौधरी का बैनर पोस्टर भी बरामद किया गया.

वाहन चेकिंग अभियान के तहत स्कार्पियो से एक लाख रुपया बरामद

इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष ध्रुव कुमार ने बताया की चुनाव को देखते हुए सिकंदरा मुख्य चौक पर लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. इसी दौरान शुक्रवार को वाहन चेकिंग के दौरान एक स्कार्पियो से एक लाख रुपया बरामद किया गया. वाहन की जांच के दौरान स्कार्पियो से कांग्रेस प्रत्याशी बंटी चौधरी का प्रचार सामग्री भी बरामद किया गया.

निजी सचिव भी गाड़ी में थे मौजूद

उन्होंने बताया कि वाहन जमुई से अलीगंज की ओर जा रहा था. इसी दौरान मुख्य चौक पर एसएसबी जवानों द्वारा वाहन की तलाशी ली गयी. जानकारी के मुताबिक वाहन पर विधायक बंटी चौधरी के निजी सचिव गुड्डू कुमार भी मौजूद थे. पैसा की बरामदगी के बाद विधायक के निजी सचिव व वाहन चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. थानाध्यक्ष ने बताया कि वाहन सवार गुड्डू कुमार से जब्त राशि के संबंध में ब्यौरा मांगा गया है.

Also Read: जदयू सांसद के भतीजे ने खुद को गोली मार की आत्महत्या, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

Posted by : Thakur Shaktilochan Shandilya

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन