बिहार चुनाव 2020: नीतीश के सामने प्याज उछाले जाने से तेजस्वी नाराज, कहा- यह मंजूर नहीं, जानें क्या बताया विरोध का तरीका
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 04 Nov 2020 10:50 AM
घटना पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि कहा है कि विरोध करने का यह तरीका बिल्कुल गलत है.
पटना. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री के सामने प्याज उछाले जाने की निंदा की है. उन्होंने इस घटना पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि कहा है कि विरोध करने का यह तरीका बिल्कुल गलत है.
अगर किसी को किसी का भी विरोध करना है, तो वो लोकतांत्रिक तरीके से करें. लोकतंत्र में प्रतिरोध की अभिव्यक्ति सिर्फ मतदान में होनी चाहिए और इसके अलावा कोई भी तरीका स्वीकार्य नहीं हो सकता.
बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान मंगलवार को मधुबनी के हरलाखी विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ऊपर प्याज फेंकने की कोशिश की गयी थी.
तेजस्वी अपने ट्वीट में लिखा है, आज चुनावी सभा में किसी ने आदरणीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी की ओर प्याज फेंकी. यह पूर्णत: निंदनीय, अलोकतांत्रिक और अवांछनीय व्यवहार है.
लोकतंत्र में प्रतिरोध की अभिव्यक्ति सिर्फ मतदान में होनी चाहिए और इसके अलावा कोई भी तरीका स्वीकार्य नहीं हो सकता.
Posted by Ashish Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










