ePaper

Bihar Election 2020: वामदलों और राजद में सीट शेयरिंग पर बनी सहमति, औपचारिक घोषणा जल्द...

Updated at : 23 Sep 2020 8:37 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Election 2020: वामदलों और राजद में सीट शेयरिंग पर बनी सहमति, औपचारिक घोषणा जल्द...

पटना: सीपीआइ और सीपीएम के साथ राजद की सीट साझेदारी को लेकर फंसा पेच अब सुलझ गया है़ सीटों को लेकर अनौपचारिक सहमति बन गयी है़ केवल औपचारिक घोषणा बाकी रह गयी है़ यह बात सीपीआइ और सीपीएम के संयुक्त प्रतिनिधि मंडल के साथ राजद नेताओं के साथ दो घंटे चली मीटिंग के बाद दोनों पक्षों ने स्वीकार की़ कहा गया कि 243 सीट पर राजद के नेतृत्व में महागठबंधन चुनाव लड़ेगा़

बैठक में शामिल रहे ये वार्ताकार…

राजद की और से मुख्य वार्ताकार प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, विधायक भोला यादव और प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी मौजूद रहे़ सीपीआइ और सीपीएम प्रतिनिधि मंडल में सीपीआइ की तरफ से रामनरेश पांडेय, अवधेश राय, राम बाबू, विजय कुमार और सीपीएम की तरफ से अवधेश कुमार, अरुण कुमार एवपं रामपरी देवी शामिल रहीं.

अंतिम औपचारिक बात होना बांकि 

मीटिंग के बाद वाम दलों की तरफ से राम नरेश पांडेय ने कहा कि हमारी सहमति हो चुकी है़. अंतिम औपचारिक बात होना रह गया है़ हम राजद के नेतृत्व में गठित महागठबंधन का हिस्सा हैं. राजद की तरफ से मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि बात बन चुकी है़ महागठबंधन पूरी ताकत के साथ 243 सीट जीतने की रणनीति में लगा है़.

Also Read: Bihar Election 2020: औवैसी के आने से सीमांचल में उलटफेर की संभावना, इन सीटों पर मुकाबला होगा दिलचस्प…
माले के साथ भी अनौपचारिक बातचीत शेष

बीती शाम करीब दो घंटे राजद और माले के साथ बैठक चली थी़ सीट साझेदारी को लेकर साफ हो गया है कि वाम दलों में भाकपा माले सबसे अधिक सीट की हिस्सेदारी लेगा़ राजद सूत्रों ने साफ किया कि माले हमारा पुराना साथी है़ शेष वाम दल भी माले के साथ सहयोगी की भूमिका में तैयार हो गये हैं. माले के बाद वाम दलों में सबसे अधिक हिस्सेदारी सीपीआइ को और उसके बाद कुछ अहम सीटें मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी को दी जायेंगी़ यह सभी दल आपसी सहमति पर भी पहुंचे बताये जा रहे हैं.

Posted by : Thakur Shaktilochan Shandilya

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन