ePaper

Bihar election 2020 : राजद के लिए पुतुल तैयार, रामा सिंह पर इंतजार

Updated at : 09 Sep 2020 6:40 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar election 2020 : राजद के लिए पुतुल तैयार, रामा सिंह पर इंतजार

पटना. बिहार के जाने-माने राजनीतिक परिवार की सदस्य पुतुल सिंह अपनी बेटी श्रेयसी सिंह समेत सभी समर्थकों के साथ राष्ट्रीय जनता दल में अब कभी भी एंट्री कर सकती हैं. जमुई में आयोजित एक जनसभा में उन्होंने अपने समर्थकों का मन टटोला. हालांकि, वे किस तिथि को राजद में शामिल होंगी. यह अभी तय होना है.

पुतुल सिंह की अध्यक्षता में हुई जनसभा में उन्होंने राजद में शामिल होने के मामले में समर्थकों से राय मांगी थी. इस जनसभा पर राष्ट्रीय जनता दल के शीर्ष नेतृत्व ने नजर रखने के लिए कुछ प्रतिनिधि बांका भेजे थे.

जहां तक रामा सिंह का सवाल है, उनकी राजद में एंट्री पर अभी भी ग्रहण लगा हुआ है. पार्टी सूत्रों ने दावा किया है कि उनकी एंट्री तभी हो पायेगी, जब वरिष्ठ नेता डाॅ रघुवंश प्रसाद सिंह की हरी झंडी मिल जायेगी. पार्टी का शीर्ष नेतृत्व रघुवंश प्रसाद सिंह की कीमत पर उन्हें पार्टी में शामिल नहीं करने जा रहा है.

सूत्रों के मुताबिक रघुवंश प्रसाद सिंह को इस संबंध में कैसे मनाया जाये, इस पर विचार कर रही है. सूत्रों के मुताबिक जब तक रघुवंश प्रसाद सिंह स्वस्थ हाेकर पटना नहीं आ जाते, जब तक रामा सिंह राजद में नहीं आ सकेंगे.

इधर, दिल्ली एम्स में इलाज करा रहे डॉ सिंह के परिजनों का कहना है कि अभी उनका इलाज चल रहा है. पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक मंगलवार को डॉ सिंह को खांसी बढ़ जाने से फिर गहन चिकित्सा कक्ष में रखा गया है. हालांकि, वे पूरी तरह स्वस्थ हैं. एम्स में अभी उन्हें कुछ दिन और रखा जा सकता है.

posted by ashish jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन