ePaper

बिहार चुनाव 2020: सिद्दीकी पर बमके गिरिराज, कहा- मोदी भारत माता के सच्चे सपूत

Updated at : 07 Nov 2020 1:52 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार चुनाव 2020: सिद्दीकी पर बमके गिरिराज, कहा- मोदी भारत माता के सच्चे सपूत

The Minister of State for Micro, Small & Medium Enterprises (I/C), Shri Giriraj Singh addressing a press conference on the achievements of the Ministry of Micro, Small & Medium Enterprises, during the last four years, in New Delhi on June 13, 2018.

सिद्दीकी ने पिछले दिनों मोदी के खिलाफ विवादित बयान दिया था.

विज्ञापन

पटना : केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने राजद नेता अब्दुलबारी सिद्दीकी पर पलटवार करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सच्चे सपूत हैं और राजद नेता ने उनहें गाली देने का काम किया है.

तीसरे चरण के मतदान के बीच कवेटी से राजद उम्मीदवार सिद्दीकी के ऊपर गिरिराज के इस हमले पर आगे भी बयानबाजी जारी रहने की उम्मीद है. सिद्दीकी ने पिछले दिनों मोदी के खिलाफ विवादित बयान दिया था.

उसके बाद से ही उम्मीद की जा रही थी कि भाजपा की ओर से इसका जबावी हमला होगा. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मतदान के दिन ही राजद नेता पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि मोदी एक सच्चे देशभक्त हैं.

प्रधानमंत्री भारत मां के सच्चे सपूत हैं. सिंह ने आगे कहा कि सिद्दीकी ने भारत के प्रधानमंत्री को गाली दी है. ये उनकी ओछी मानसिकता का परिचय है. भाजपा नेता ने कहा कि इससे पहले भी लालू यादव ने मोदी को खून बेचने वाला कहा था.

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने हत्यारा करार दिया था. ये लोग प्रधानमंत्री को जलील करने का काम किया है. पीएम मोदी देश के वीर प्रधानमंत्री हैं और पूरा देश जानता है कि वो वंदेमातरम बोलते हैं, लेकिन कुछ लोगों को इस शब्द से भी परहेज है.

राजद नेता सिद्दीकी ने चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि एक राज्य का दंगाई देश का प्रधानमंत्री है. उनके इस बयान के बाद देश की राजनीति में हलचल मच गयी है. लगातार पक्ष और विपक्ष में पलटवार जारी है. बिहार में तीसरे यानी अंतिम चरण का मतदान जारी है. 10 तारीख को वोटों की गिनती की होगी.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन