Bihar Election 2020: बिहार में जेपी आंदोलन के बाद 1977 का चुनाव, जब वामदल के ही दो दिग्गजों में हो गई थी चुनावी भिड़ंत, जानें पूरा मामला...
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 24 Aug 2020 11:42 AM
Bihar Election 2020 पश्चिम चंपारण: राज्य में हुए 1977 का विधानसभा चुनाव कई मायनों में चर्चित रहा है. जेपी आंदोलन के बाद हुए इस चुनाव में पश्चिम चंपारण जिले के सुगौली विधानसभा सीट पर वाम दलों के दो दिग्गज आपस में टकरा गये. एक ओर माकपा थी, जिसके उम्मीदवार रामाश्रय सिंह थे. उनके मुकाबले भाकपा ने भूप नारायण सिंह को मैदान में उतारा था. सुगौली की सीट पर जनता पार्टी और कांग्रेस के भी उम्मीदवार थे.
पश्चिम चंपारण: राज्य में हुए 1977 का विधानसभा चुनाव कई मायनों में चर्चित रहा है. जेपी आंदोलन के बाद हुए इस चुनाव में पश्चिम चंपारण जिले के सुगौली विधानसभा सीट पर वाम दलों के दो दिग्गज आपस में टकरा गये. एक ओर माकपा थी, जिसके उम्मीदवार रामाश्रय सिंह थे. उनके मुकाबले भाकपा ने भूप नारायण सिंह को मैदान में उतारा था. सुगौली की सीट पर जनता पार्टी और कांग्रेस के भी उम्मीदवार थे.
शुरुआती दिनों से ही ऐसा प्रतीत हो रहा था कि मुख्य मुकाबला दोनों वामपंथी दलों के उम्मीदवारों के बीच ही होगा. जैसे- जैसे चुनाव के दिन करीब आते गये, दोनों ओर से मतदाताओं की गोलबंदी तेज हुई. आखिरकार जब चुनाव परिणाम आया तो लोगों की भविष्यवाणी सही साबित हुई. माकपा के रामाश्रय सिंह महज 93 मतों से चुनाव जीत पाये. उन्हें 13030 वोट मिले. उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाकपा के भूप नारायण सिंह को 12934 वोट आये.
Also Read: Bihar Election 2020 : बिहार में सबसे अधिक नौ बार जीतने वाले नेता, 40 साल विधायक तो 20 साल मंत्री रहने के बाद फिर लड़ेंगे इस साल चुनाव, जानें किस दल से है नाता…
केंद्र में सरकार में रही प्रदेश में जनता पार्टी चौथे नंबर पर चली गयी, जबकि कांग्रेस तीसरे नंबर पर रही. जनता पार्टी ने इस चुनाव में मोहन लाल मोदी को उम्मीदवार बनाया था. इन्हें 9269 वोट मिले. कांग्रेस के प्रत्याशी रहे सुखदेव प्रसाद यादव को 11911 वोट मिले.
इसी चुनाव में चकाई विधानसभा सीट पर भी रोचक मुकाबला रहा. निर्दलीय फाल्गुनी प्रसाद यादव ने जनता पार्टी के उम्मीदवार राजेंद्र प्रसाद सिंह महज 95 मतों से पराजित कर दिया. फाल्गुनी यादव को 13197 और राजेंद्र प्रसाद सिंह को 13102 वोट आये.
Posted by : Thakur Shaktilochan Shandilya
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










