Siwan, Bihar Chunav 2020 Result Live Updates: सीवान में NDA और महागठबंधन में चल रहा है कांटे का टक्कर, यहां देखिए लेटेस्ट रिजल्ट अपडेट
Siwan, Bihar Election 2020 Result Live News Updates(सिवान चुनाव 2020 रिजल्ट): बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए सीवान जिले के सभी आठ विधानसभा सीटों पर दूसरे चरण में तीन नवंबर को मतदान संपन्न कराया गया. सीवान जिले के सीवान सदर, जीरादेई, दरौली (सुरक्षित), रघुनाथपुर, दरौंदा, बड़हरिया, महाराजगंज व गोरेयाकोठी सीटों के चुनाव परिणाम पर सभी की नजरें हैं. सीवान जिले की विधानसभा सीटों पर लेटेस्ट रिजल्ट अपडेट के लिए बने रहिए प्रभात खबर के साथ.
सीवान-बड़हरिया से आरजेडी उम्मीदवार बच्चा पांडये जीते
गोरिया कोठी विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी देवेश कांत सिंह 19वें चक्र में राष्ट्रीय जनता दल की नूतन देवी से 11238 मतों से आगे चल रहे हैं
महाराजगंज विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी पूर्व मंत्री विजय शंकर दुबे एवं जेडीयू प्रत्याशी हेम नारायण साह में कांटे की टक्कर. विजय शंकर दुबे जेडीयू प्रत्याशी हेम नारायण साह से 61मतो से आगे चल रहें हैं.
दरौली विधानसभा सीट से महागठबंधन के सीपीआईएमएल प्रत्याशी विधायक सत्यदेव राम की जीत लगभग निश्चित. मतगणना के 27वें चक्र में बीजेपी प्रत्याशी रामायण माझी से करीब 11202 मतों से आगे चल रहे हैं.
महाराजगंज विधानसभा सीट से जेडीयू प्रत्याशी हेम नारायण शाह 13वें चक में कांग्रेस के पूर्व मंत्री विजय शंकर दुबे से 1037 मतों से आगे चल रहे हैं
गोरिया कोठी विधानसभा सीट से 9वें चक्र में बीजेपी के देवेश कांत सिंह आरजेडी की नूतन देवी से 8126 मतों से आगे चल रहे हैं
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए