Live Updates

Jehanabad, Bihar Chunav 2020 Result Live Updates: जहानाबाद के सभी सीटों पर RJD ने बनायी बढ़त, यहां देखिए लेटेस्ट रिजल्ट अपडेट

Updated:
विज्ञापन

Jehanabad , Bihar Election 2020 Result Live News Updates(जहानाबाद चुनाव 2020 रिजल्ट): बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए जहानाबाद जिले के तीन सीटों जहानाबाद, घोसी और मखदुमपुर पर सभी की नजरें हैं. जहानाबाद विधानसभा की बात करें तो यहां से शिक्षामंत्री कृष्णनंदन वर्मा चुनाव मैदान में हैं. उनका मुकाबला आरजेडी के सिटिंग विधायक सुदय यादव से माना जा रहा है. सुदय यादव ने अपने पिता मुन्द्रिका सिंह के निधन के बाद उपचुनाव में जीत हासिल की थी. जहानाबाद जिले की विधानसभा सीटों पर लेटेस्ट रिजल्ट अपडेट के लिए बने रहिए प्रभात खबर के साथ.

विज्ञापन

बिहार विधानसभा सीटों के लिए मतगणना जारी, अभी तक 1 करोड़ वोटों की गिनती हुई

जहानाबाद – जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र के 11th राउंड में राजद के कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव 12371 से आगे,शिक्षा मंत्री कृष्ण नंदन वर्मा पीछे.

जहानाबाद – मखदुमपुर विधानसभा से 12Th राउंड में 14600 वोट से राजद के सतीश कुमार चल रहे है आगे.

जहानाबाद – घोसी विधानसभा क्षेत्र से माले के रामबली यादव 16801 वोट से चल रहे है आगे.

मखदुमपुर विधानसभा क्षेत्र से तीन राउंड की मतगणना के बाद राजद प्रत्याशी सतीश कुमार 6000 मतों से आगे हैं सतीश कुमार को 9500 वोट मिला है जबकि हम प्रत्याशी देवेंद्र कुमार को 3600 मत मिला है.

जहानाबाद – जहानाबाद विधानसभा से छठे राउंड में राजद के कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव 5879 वोट से चल रहे है आगे,शिक्षा मंत्री कृष्ण नंदन वर्मा है पीछे।

जहानाबाद – घोसी विधानसभा क्षेत्र से आठवें राउंड में सीपीआईएमएल के रामबली यादव 14000 वोट से आगे,

जहानाबाद – मखदुमपुर विधानसभा क्षेत्र के सातवें राउंड में राजद के सतीश कुमार 10238 वोट से आगे,जीतनराम मांझी के दामाद देवेंद्र मांझी है पीछे

जहानाबाद में तीनों बिहार विधानसभा चुनाव के मतगणना के परिणाम

जहानाबाद विधानसभा 216

JDU – कृष्णन्दन वर्मा शिक्षा मंत्री /

RJD – सुदय यादव आगे / 2934 वोट से आगे

घोसी विधानसभा 217

JDU- राहुल कुमार /

MALE – रामबली यादव आगे / 3456 वोट से

मखदुमपुर विधानसभा 218

RJD – सतीश दास आगे /1697

वोट से आगे

HUM – देवेन्द्र मांझी /

घोसी से रामबली यादव (भाकपा माले) 3644 वोट पाकर आगे चल रहे हैं. राहुल कुमार (जदयू) 1544 वोट पाकर पीछे चल रहे हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola