Bihar crime:हाजीपुर पुलिस ने ट्रक से 412 कार्टन शराब को बरामद किया, फिल्मी स्टाइल में की जा रही थी तस्करी

Bihar crime: वैशाली के हाजीपुर में गंगा ब्रिज थाना पुलिस ने कुंआरी चौक के पास से एक ट्रक में छिपाकर तस्करी किये जा रहे 412 कार्टन शराब को बारमद किया है. हालांकि तस्कर भागने में सफल रहे.
बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है. जिसका फायदा उठाकर तस्कर बड़े पैमाने पर राज्य में शराब की तस्करी करते हैं. हालांकि समय-समय पर पुलिस तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते रहती है. बावजूद तस्कर जान हथेली पर रखकर अपनी हरकतों से बाज नहीं आते हैं. ताजा मामला वैशाली के हाजीपुर का है. यहां गंगा ब्रिज थाना पुलिस ने कुंआरी चौक के पास से एक ट्रक में छिपाकर तस्करी किये जा रहे शराब को बारमद किया है.
जानकारी के अनुसार पटना उत्पाद विभाग की ओर से गंगाब्रिज थाना को गुप्त सूचना मिली थी. मामले की पुष्टि होते ही पुलिस ने आनन-फानन में एक टीम का गठन किया और कुंआरी चौक के पास से एक ट्रक को पकड़ा. हालांकि पुलिस को पीछे देख कराबोरी ट्रक को बीच सड़क पर खड़ा कर भाग गए. ट्रक से पुलिस ने 412 कार्टन अंग्रेजी शराब को बारमद किया है.
मामले को लेकर गंगाब्रिज थाना के पुलिस अधिकारी ने बताया कि पटना मद्य निषेध विभाग की ओर से उनको गुप्त सूचना मिली थी कि कुंआरी चौक के पास एक ट्रक में शराब की बड़ी खेप की तस्करी की जा रही है. सूचना के आधार पर टीम बनाकर जब छापेमारी की गई तो, ट्रक से कुल 412 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद हुआ है. पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है. शराब कारोबारियों और ट्रक चालक और उसके मालिक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस ने बताया कि आरोपी जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




