सब्जी उत्पादन में बिहार ने रचा इतिहास, देश में इस नंबर पर पहुंचा, जानें कितने टन हो रही उपज
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 28 Oct 2024 9:47 PM
Bihar: बिहार सरकार में कृषि मंत्री मंगल पांडेय ने सोमवार को पटना स्थित कृषि भवन में आलू एवं सब्जी महाभियान-2024 की शुरुआत की. इस दौरान रबी मौसम के लिए हाइब्रिड सब्जी के बिचड़े का सांकेतिक वितरण कार्यक्रम आरंभ किया गया.
Bihar: कृषि मंत्री मंगल पांडेय ने सोमवार को पटना स्थित कृषि भवन में आलू एवं सब्जी महाभियान-2024 की शुरुआत की. इस दौरान रबी मौसम के लिए ब्रोकली, शिमला मिर्च, टमाटर, फूलगोभी व बंदागोभी के हाइब्रिड सब्जी के बिचड़े का सांकेतिक वितरण कार्यक्रम आरंभ किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि देश में सब्जी की खेती में बिहार चौथे स्थान पर पहुंच गया है. 9.10 लाख हेक्टेयर में सब्जी की खेती हो रही है. सब्जी का उत्पादन प्रति वर्ष 175.63 लाख टन तथा उत्पादकता 19.30 टन है. राज्य में आलू की खेती 3.29 लाख हेक्टेयर में होती है. आलू का उत्पादन 87.90 लाख टन है.
सात जिलों में कुफरी चिप्सोना की होगी खेती
मंगल पांडेय ने कहा कि आलू के प्रसंस्करण के लिए उपयुक्त प्रभेद कुफरी चिप्सोना-1 के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए औरंगाबाद, गया, पटना, नालंदा सारण, समस्तीपुर और वैशाली जिले का चयन किया गया है. 150 हेक्टेयर से आलू के कुफरी चिप्सोना-1 के उत्पाद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. आइसीएआर की ओर से इस वित्तीय वर्ष 2024-25 में आलू प्रजनक बीज, प्रभेद कुफरी पुखराज की 200 क्विंटल राज्य सरकार को प्राप्त हुई है. वहीं, अगले वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 1 हजार 470 क्विंटल आलू प्रजनक बीज मिलने की सहमति मिली है.
12 जिलों में बनेंगे कोल्ड स्टोरेज
कृषि मंत्री ने कहा कि वर्तमान में राज्य में कुल 202 कोल्ड स्टोरेज हैं. इनकी कुल भंडारण क्षमता लगभग 12 लाख 30 हजार टन है. राज्य के 12 जिलों कोल्ड स्टोरेज नहीं हैं. इसे लेकर इन जिलों में आलू भंडारण के लिए नये कोल्ड स्टोरेज टाइप-1 और फल व सब्जी भंडारण के लिए टाइप-2 की स्थापना पर 50 प्रतिशत अनुदान का प्रावधान है. कार्यक्रम के दौरान कृषि सचिव संजय अग्रवाल ने किसानों को कई जानकारियां दीं. 14 जिलों से आये किसानों को उत्पादन में बढ़ोतरी की जानकारी दी गयी.
इसे भी पढ़ें: Bihar Politics: जीत की तैयारी में जुटी NDA, अप्रैल तक दो स्तर पर होगी सभी दलों की साथ में बैठक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










