Bihar Corona Live: बिहार में 24 घंटे में सामने आए कोरोना के 137 नए मामले, देशभर में एक्टिव केस 60 हजार के पार
Bihar Corona Live: बिहार में कोरोना के मामले अब तेजी से बढ़ रहे हैं. कोरोना संक्रमितों की संख्या सबसे अधिक फिलहाल पटना में ही है. ओमिक्रॉन के नए वैरिएंट XBB1.16 वायरस के मामले भी मिले हैं. कोरोनावायरस के ताजा हालात जानने के लिए अपडेट रहिए prabhatkhabar.com के coronavirus Live सेक्शन से…
बिहार में 24 घंटे में सामने आए कोरोना के 137 नए मामले, देशभर में एक्टिव केस 60 हजार के पार
बिहार में 24 घंटे में सामने कोरोना के 137 नए मामले सामने आए. वहीं, देशभर में एक्टिव केस 60 हजार के पार हो गए है.
बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी की आशंका, प्रतिदिन मिल रहे 100 से अधिक मरीज
बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी की आशंका है. प्रतिदिन 100 से अधिक मरीज मिल रहे है.
बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या 500 के पार, आकड़ों में लगातार हो रही बढ़ोतरी
बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या 500 के पार जा चुकी है. आकड़ों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है.
कोरोना के मामले में देशभर में 13वें पायदान पर बिहार, आकड़ों में हो रहा इजाफा
कोरोना के मामले में देशभर में 13वें पायदान पर बिहार है. आकड़ों में इजाफा हो रहा है.
Bihar Coronavirus Live: मुंगेर में बढ़ता जा रहा संक्रमण का दायरा
मुंगेर जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच अब पिछले दो दिनों से प्रतिदिन पांच से अधिक पॉजिटिव मरीज पाये जा रहे हैं. इसके साथ ही अब जिले में कोरोना संक्रमण के चौथे चरण की शुरुआत भी हो गयी है. जबकि इसके साथ जिले में अब संक्रमण का दायरा भी काफी तेजी से बढ़ने लगा है. इसके कारण ही रविवार को जिले में मुंगेर, धरहरा, तारापुर, हवेली खगड़पुर के बाद अब संग्रामपुर में भी कोरोना ने अपनी दस्तक दे दी है. जिसमें रविवार को संग्रामपुर में दो पॉजिटिव मरीज पाये गये हैं. वहीं मुंगेर में कोरोना के अबतक के तीन चरणों का भयावह इतिहास चौथे चरण में भी मुंगेर को परेशानी में डाल सकता है.
Bihar Coronavirus Live: भागलपुर में एक साल का बच्चा कोरोना पॉजिटिव
Bihar Coronavirus Live: भागलपुर में रविवार को जांच में एक साल का बच्चा संक्रमित मिला. उसे मायागंज अस्पताल के कोरोना आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है. बच्चा बांका जिले के बौंसी क्षेत्र के नयागांव निवासी है. बच्चे की सांस फूल रही थी. उसे जन्मजात हृदय में छेद है. शनिवार को रैपिड एंटिजन किट से जांच कराया गया था. बच्चे की हालत स्थिर है. वहीं शाहकुंड प्रखंड के मानिकपुर की 24 साल की महिला को सर्दी, जुकाम, बुखार व निमोनिया के साथ कोविड संक्रमित मिली. वह होम आइसोलेशन में है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए