ePaper

Bihar Corona News: पटना सहित बिहार के 10 जिलों में तेजी से फैल रहा कोरोना का संक्रमण

Updated at : 12 Jan 2022 8:22 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Corona News: पटना सहित बिहार के 10 जिलों में तेजी से फैल रहा कोरोना का संक्रमण

Bihar Corona News बिहार की राजधानी पटना सहित सूबे के 10 जिलों में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है. कोरोना के बढ़ रहे संक्रमितों की संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने इन जिलों के जिलाधिकारियों और सिविल सर्जनों को विशेष सतर्कता के कदम उठाने का निर्देश दिया है.

विज्ञापन

Bihar Corona News बिहार की राजधानी पटना सहित सूबे के 10 जिलों में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है. कोरोना के बढ़ रहे संक्रमितों की संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने इन जिलों के जिलाधिकारियों और सिविल सर्जनों को विशेष सतर्कता के कदम उठाने का निर्देश दिया है. स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि प्रशासन द्वारा जिलों में भीड़ को नियंत्रित करने और लोगों के बीच शारीरिक दूरी के नियमों का कड़ाई पालन कराने की दिशा में एहतियाती कदम उठाया जाये.

स्वास्थ्य विभाग द्वारा यह देखा गया है कि पटना जिले के अलावा जहानाबाद, जमुई, भागलपुर, सहरसा, बांका, मुजफ्फरपुर, मुंगेर, बेगूसराय, समस्तीपुर में संक्रमण की दर अन्य जिलों की तुलना में अधिक तेज रफ्तार से बढ़ रही है. पटना जिले में संक्रमण दर 20.65 प्रतिशत तक पहुंच गयी है. इसी प्रकार दूसरे नंबर पर जहानाबाद जिला है जहां की कोरोना का संक्रमण दर 7.50 प्रतिशत है.

साथ ही राज्य के आठ ऐसे जिले हैं जहां पर संक्रमण दर पांच- सात के बीच है. राज्य के 28 जिलों में संक्रमण दर 0.99 प्रतिशत से तीन प्रतिशत के अंदर पायी गयी है. इसमें दरभंगा, सरण, नालंदा, औरंगाबाद, अरवल, किशनगंज, मधेपुरा, गोपालगंज, वैशाली, शिवहर, सीतामढ़ी समेत अन्य जिले शामिल हैं. सिविल सर्जनों से कहा गया है कि वह स्थानीय स्थितियां का आकलन करें कि संक्रमण बढ़ने की मुख्य वजह क्या है.

Also Read: Bihar Corona News: कोरोना गाइडलाइन में कोई छूट नहीं, मकर संक्रांति पर रहेगी सख्ती

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन