बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्तचरण दास का भाजपा पर हमला, कहा- 2024 में जनता उखाड़ फेंकेगी तानाशाह सरकार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Jan 2023 9:41 PM

विज्ञापन

बिहार कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज तेरहवां दिन दरभंगा और मधुबनी जिले में रहा. केवटी दरभंगा से बेनीपट्टी मधुबनी तक 26 किमी की दूरी कांग्रेसजनों ने बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्तचरण दास के नेतृत्व में तय किया. उन्होंने कहा कि मोहब्बत, भाईचारे और सद्भाव को बढ़ावा देती है भारत जोड़ो यात्रा.

विज्ञापन

बिहार कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज तेरहवां दिन दरभंगा और मधुबनी जिले में रहा. केवटी दरभंगा से बेनीपट्टी मधुबनी तक 26 किमी की दूरी कांग्रेसजनों ने बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्तचरण दास के नेतृत्व में तय किया. भक्तचरण दास ने कहा कि मोहब्बत, भाईचारे और सद्भाव को बढ़ावा देती इस भारत जोड़ो यात्रा ने लोगों के दिलों में मोहब्बत का पैगाम दिया है. मिथिलांचल में भारत जोड़ो यात्रा को जनता का अपर समर्थन और प्रेम मिला जिसके लिए दरभंगा और मधुबनी की आम जनता और कांग्रेसजन को धन्यवाद देते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश में भाईचारे के धागे से पिरोया है. देश महंगाई, बेरोजगारी और नफरत की राजनीति से त्रस्त है. कांग्रेस 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की तानाशाही सरकार को उखाड़ फेंकेगी.

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व विधान परिषद में दल के नेता डॉ मदन मोहन झा ने भारत जोड़ो यात्रा में आमजन के समर्थन पर धन्यवाद देते हुए कहा कि इस पदयात्रा ने कांग्रेज़ को आमजन से जोड़ने का काम किया है.विधानमंडल में दल के नेता अजीत शर्मा ने विद्यापति टॉवर बेनीपट्टी प्रखंड पर सम्बोधन में कहा कि राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के संदेशों को बिहार की जनता के बीच पहुंचाने को प्रदेश नेतृत्व 1250 किमी की पदयात्रा पर निकली है. कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री शकील अहमद ने कहा कि मोहब्बत के पैगाम को पूरे देश में फैलाने निकले हमारे नेता राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करना है और देश से नफरत के माहौल को खत्म करना है.

दरभंगा जिला और मधुबनी जिला में पदयात्रा में शामिल वरिष्ठ नेताओं का जिले के कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया. आज की भारत जोड़ो यात्रा का दरभंगा में तीसरा दिन रहा वहीं आज पदयात्रा देवपुरा गांव से मधुबनी जिले में प्रवेश की जहां राष्ट्र ध्वज तिरंगे का आदान-प्रदान दरभंगा और मधुबनी जिला कांग्रेस कमिटी के बीच हुआ. जहां से बेनीपट्टी तक 26 किमी की दूरी आज भारत जोड़ो ने तय की. इस दौरान ओवसी, कपिलेश्वर स्थान, रहिका, अरेर, ढकझड़ी से होकर पदयात्रा गुजरी. इस दौरान पदयात्रा में शामिल वरिष्ठ नेताओं ने डॉ राम मनोहर लोहिया व विद्यापति टॉवर पर महाकवि विद्यापति की मूर्ति पर माल्यार्पण किया. आज की 26 किमी की यात्रा के पश्चात रात्रि विश्राम बेनीपट्टी में करने पदयात्री पहुंचे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन