Bihar Budget 2021: कोरोना काल में राहत दे रहा बजट, कोई टैक्स नहीं बढ़ा, जानें- नीतीश सरकार से बेरोजगारों, महिलाओं और किसानों को क्या मिला?

Bihar Budget 2021: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish kumar) की नेतृत्व वाली बिहार की एनडीए सरकार (NDA GovT, Bihar) ने 2021-22 साल के लिए अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश किया. उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री तारकिशोर प्रसाद ने सोमवार को दो लाख 18 हजार 303 करोड़ रुपये का बजट पेश किया. पिछली बार की तुलना में यह सात हजार करोड़ से अधिक का बजट है. बजट 2021-22 में राहत की बात ये है कि कोरोना की मुश्किलों के बाद भी सरकार ने किसी तरह का कोई टैक्स नहीं बढ़ाया है.
Bihar Budget 2021: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish kumar) की नेतृत्व वाली बिहार की एनडीए सरकार (NDA GovT, Bihar) ने 2021-22 साल के लिए अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश किया. उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री तारकिशोर प्रसाद ने सोमवार को दो लाख 18 हजार 303 करोड़ रुपये का बजट पेश किया. पिछली बार की तुलना में यह सात हजार करोड़ से अधिक का बजट है. बजट 2021-22 में राहत की बात ये है कि कोरोना की मुश्किलों के बाद भी सरकार ने किसी तरह का कोई टैक्स नहीं बढ़ाया है.
वैसे तो इस बजट में सभी वर्गों के लिए कुछ न कुछ है, लेकिन ज्यादा ध्यान युवाओं पर है. पहली बार वित्त मंत्री बने तारकिशोर प्रसाद ने 20 लाख से अधिक नये रोजगार के अवसर पैदा करने की घोषणा की. बजट में शिक्षा, गांवों के विकास, स्वास्थ्य, रोजगार और युवाओं के बेहतर भविष्य को फोकस करते हुए 28 जिलों में 12 नये मेडिकल कॉलेज खोले जाने की घोषणा की गयी है. तीन नये विश्वविद्यालय बनेंगे, पहला इंजीनियरिंग दूसरा मेडिकल और तीसरा खेल का.
बजट का सबसे मजबूत पक्ष है महिला सशक्तीकरण. इसके लिए राज्य सरकार ने कई योजनाएं लाने की घोषणा की है. कोई भी महिला उद्योग लगाना चाहती है, तो उसे पांच लाख की सहायता और पांच लाख रुपये ब्याज मुक्त कर्ज दिये जायेंगे. लड़कियों को इंटर की पढ़ाई के बाद 25 हजार और स्नातक की डिग्री के बाद पचास हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने के लिए बजट में प्रावधान किया गया है. सरकारी दफ्तरों में महिलाओं की भागीदारी भी बढ़ाई जाएगी.
बिहार सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने के लिए सिंचाई की पर्याप्त व्यवस्था की है. हर खेत में पानी पहुंचाने की योजना के लिए 550 करोड़ का का बजट प्रावधान किया गया है. किसानों से दलहन की खरीद होगी. बिहार में गोवंश विकास की स्थापना की जाएगी. पशुओं के इलाज के लिए कॉल सेंटर के जरिए घर पर इलाज की व्यवस्था की जाएगी और यह सुविधा मोबाइल एप के माध्यम से मिलेगी.
बिहार में मछली उत्पादन को बढ़ाया जाएगा, ताकि यहां की मछली दूसरे राज्यों में जाए. 300 करोड़ रुपये गांवों में बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था और बाल हृदय योजना लागू करने के लिए खर्च होंगे.
-
दिल में छेद वाले बाल मरीजों का मुफ्त इलाज
-
हर खेत में को मिलेगा पानी
-
हर जिले में मेगा स्किल सेंटर
-
थाना समेत जिला कार्यालयों में महिलाओं की तैनाती आरक्षण के अनुपात में होगी
-
शहरी गरीबों के लिए बहुमंजिला आवास
-
सभी शहरों में नदियों एवं तालाब के किनारे बिजली शवदाह गृह के साथ मोक्षधाम
-
पशुओं के लिए हर 8-10 पंचायत पर अस्पताल, ये लोकल काल सेंटर से जुड़ेंगे
-
गोवंश विकास संस्थान की स्थापना की जायेगी
-
बिहार में मछलीपालन को बढ़ावा, यहां की मछली दूसरे राज्यों में जायेगी
Posted By: Utpal kant
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




