15 दिनों में BSSC परीक्षा की तारीख न आई तो होगा महाआंदोलन, छात्र नेता दिलीप का अल्टीमेटम

Updated:
विज्ञापन

दिलीप ने ज्ञापन सौंपा

Bihar BSSC Exam Date: बीएसएससी ऑफिस में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी और छात्र नेता पहुंचे और लंबित परीक्षाओं की तिथि जल्द घोषित करने की मांग की. तीन साल से रुकी परीक्षाओं को लेकर नाराजगी जताई. छात्र नेता दिलीप ने 10-15 दिनों में तिथि जारी न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है.

विज्ञापन

Bihar BSSC Exam Date: बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी) कार्यालय में शुक्रवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थी और छात्र नेता पहुंचे. उन्होंने लंबित परीक्षाओं की तारीख जल्द जारी करने की मांग को लेकर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा. अभ्यर्थियों का कहना है कि कई प्रतियोगी परीक्षाएं करीब तीन साल से रुकी हुई हैं. इस देरी की वजह से 50 लाख से ज्यादा युवाओं का भविष्य अटक गया है. वो काफी हताश और निराश हैं. उन्हें आर्थिक रूप से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन
छात्रों की मांग

सचिव और ओएसडी से हुई मुलाकात

छात्र नेता दिलीप के नेतृत्व में पहुंचे छात्रों ने बीएसएससी के सचिव और ओएसडी से मुलाकात की. उन्होंने मांग रखी कि सभी लंबित परीक्षाओं की तारीख तुरंत घोषित की जाए और परीक्षा पारदर्शी तरीके से कराई जाए. आयोग की तरफ से बताया गया कि परीक्षा की तैयारी तेजी से चल रही है. जिला प्रशासन के साथ मिलकर परीक्षा कराने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

आंदोलन की चेतावनी

छात्र नेता दिलीप ने साफ कहा कि अगर 10 से 15 दिनों में परीक्षा की तारीख घोषित नहीं की गई तो बड़ा आंदोलन होगा. उन्होंने कहा कि पूरे बिहार में छात्रों को एकजुट कर प्रदर्शन किया जाएगा और जरूरत पड़ी तो सड़क जाम भी किया जाएगा. अभ्यर्थियों का कहना है कि लगातार देरी से उनका करियर प्रभावित हो रहा है. इसलिए सरकार और आयोग को जल्द फैसला लेना चाहिए ताकि परीक्षा प्रक्रिया आगे बढ़ सके.

इसे भी पढ़ें: अगले 72 घंटे के लिए बिहार के इन जिलों के लोग हो जाएं सावधान, IMD ने जारी किया डबल अलर्ट

बिहार के इन दो जिलों में जमीन के नीचे बनेगी ब्लास्ट-प्रूफ रेल लाइन, जंग में बंकर का करेगी काम

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन