Live Updates

Bihar Breaking News Live: बेगूसराय में भीषण अगलगी, छह घर जलकर राख

Updated:
विज्ञापन

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…

विज्ञापन

बेगूसराय में भीषण अगलगी, छह घर जलकर राख

बिहार के बेगूसराय के पर्रा पंचायत में हुई अगलगी की घटना में सरौंजा गांव के वार्ड नंबर 3 में 6 लोगों का घर अचानक जलकर पूरी तरह राख हो गया. अगलगी घटना में घंटों भर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. इस घटना में सरौंजा गांव के वार्ड 3 निवासी सविना खातून पति मो अरशद, लाडली पति मो नयाज, ज़ीनत खातून पति अशजद, सफीना खातून पति मो मासूम,जीनत खातून पति मो अमजद,बेगम खातून पति मो रब्बान का घर सहित उसमें रखें कपड़ा, बर्तन, अनाज, जेवर व नगद रूपया सहित कई सामान जलकर राख हो गया.

चार मार्च को चार सदस्यीय जांच दल जायेगा तमिलनाडु

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर चार मार्च को चार अधिकारियों का विशेष जांच दल तमिलनाडु जायेगा.

निष्कासन की धमकी पर बोले जीवेश मिश्रा- बिहारियों के लिए जान दे दूंगा

विधानसभा अध्यक्ष की धमकी पर बीजेपी विधायकों ने कड़े तेवर दिखाये हैं. बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा ने कहा-बिहारियों के लिए जान दे दूंगा. मैं किसी से डरता नहीं. मुझे अपने क्षेत्र की जनता ने चुन कर भेजा है, किसी के बाप ने यहां नहीं बिठाया है.

तमिलनाडु मामले को लेकर चिराग ने अमित शाह को लिखा पत्र

लोजपा (रामविलास ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के तरफ से देश के गृह मंत्री को पत्र लिखा गया है. इसमें वहां रह रहे बिहारियों के लिए सुरक्षा की मांग की गई. चिराग पासवान के तरफ से देश के गृह मंत्री अमित शाह को जो पत्र लिखा गया है उसमें यह कहा गया है कि,पिछले दो दिनों से लगातार सोशल मीडिया एवं समाचार के माध्यम से तमिलनाडु में रह रहे बिहारियों पर अत्याचार की खबरे सामने आ रहीं हैं. कई विचलित करने वाली तस्वीरें व वीडियों भी सामने आये हैं, कई बिहारी जो तमिलनाडु में रह रहे हैं उन्होंने मुझसे संपर्क कर इन खबरों को सत्य बताया. लेकिन, इसके बाद भी तमिलनाडु का स्थानीय प्रशासन इन खबरों को भ्रामक बता रहा है.

तमिलनाडु मामले पर सीएम नीतीश का निर्देश

तमिलनाडु मामले पर भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा के नेतृत्व में मिला. सीएम ने बातचीत के बाद मुख्य सचिव और DGP को निर्देश दिए. शनिवार को एक टीम तमिलनाडु के लिए रवाना होगी. अगर किसी मजदूर को बिहार आने में समस्या आ रही है तो उसकी मदद की जाएगी.

स्पेशल टीम जाएगी तमिलनाडु

बिहार सरकार की ओर से मुख्य सचिव और डीजीपी को निर्देश दिया गया है कि एक विशेष टीम को तमिलनाडु भेजा जाए. वहीं पुलिस मुख्यालय की ओर से बयान दिया गया कि पुलिस लगातार तमिलनाडु से संपर्क में है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola