Bihar Breaking News Live: दरभंगा के बेनीपुर उप कारा से कैदी फरार
Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…
वीआईपी की ‘नाव’ पर सवार हुए दिल्ली पुलिस के पूर्व ज्वाइंट कमिश्नर
पटना पूर्व भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी दिल्ली पुलिस के पूर्व ज्वाइंट कमिश्नर ब्रजकिशोर सिंह ने अपने समर्थकों के साथ सोमवार को विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) की सदस्यता ग्रहण कर ली. वीआईपी के प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने बीके सिंह को सदस्यता ग्रहण करवाई और पार्टी में स्वागत किया. इस मौके पर बीके सिंह ने 85 साल पुरानी अष्टधातु से बनी एक तलवार भी सहनी को भेंट की.
दरभंगा के बेनीपुर उप कारा से कैदी फरार
दरभंगा के बेनीपुर कारा से कैदी फरार, कैदी को तलाशने के लिए छापेमारी, कुत्ते की ली जा रही है मदद.
शकील अहमद के आवास पर कांग्रेस विधानमंडल दल की बैठक
14 जुलाई तक चलने वाले बिहार विधान मंडल मानसून सत्र को लेकर अपनी पार्टी की रणनीति बनाने के लिए आज पटना स्थित विधायक दल के नेता शकील अहमद के आवास पर कांग्रेस विधानमंडल दल की बैठक हुई. बैठक में कांग्रेस के तमाम विधायक और विधान पार्षद मौजूद हैं। बैठक के दौरान मॉनसून सत्र की रणनीति को लेकर चर्चा हुई. बैठक में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि सत्र में जनता के सवाल उठाने के साथ-साथ 12 जुलाई को पार्टी के मौन सत्याग्रह की तैयारी को लेकर चर्चा होगी. शकील अहमद ख़ान ने कहा कि मॉनसून सत्र की तैयारी को लेकर बैठक हुई जिसमें सभी विधायकों को सदन की कार्यवाही में उपस्थित रहने का सुझाव दिया गया है.
नीतीश कुमार की अध्यक्षता में जेडीयू विधानमंडल दल की बैठक खत्म
14 जुलाई तक चलने वाले बिहार विधान मंडल मानसून सत्र को लेकर अपनी पार्टी की रणनीति बनाने के लिए आज महागठबंधन, जेडीयू, राजद और भाजपा की ओर से विधायक दल की बैठक बुलाई गयी. जदयू की विधायक दल की बैठक संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी के आवास पर की गयी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में यह बैठक हुई है.
राजद विधायक दल की बैठक खत्म, लालू यादव ने दी चुप रहने की सलाह
पटना में राजद विधायक दल की बैठक खत्म हो गयी है. राजद सुप्रीमो लालू यादव ने सभी विधायकों को चुप रहने की सलाह दी है. उन्होंने कहा है कि यह एकजुट होने का समय है.
बीजेपी विधायक दल की बैठक खत्म
पटना- बीजेपी विधायक दल की बैठक में निर्णय. बैठक के बाद बोले प्रदेशाध्यक्ष सम्राट चौधरी. ‘करप्शन के मुद्दे पर सरकार को घेरेगी बीजेपी’. ’10 लाख युवाओं को रोजगार पर करेंगे सवाल’. ’13 जुलाई को शिक्षकों के समर्थन में करेंगे मार्च’.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए