Live Updates

हाजीपुर में अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी को मारी गोली, बिहार में कोरोना के 273 नये मामले

Updated:
विज्ञापन

Bihar Breaking News Live : बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

विज्ञापन

बिहार में कोरोना के मामले

कोरोना संक्रमण के मामले में अरवल, जहानाबाद और शिवहर जिलों में नये संक्रमित नहीं पाये गये हैं. साथ ही सुपौल, नालंदा, किशनगंज, खगड़िया व बांका जिले में सिर्फ एक-एक नये संक्रमित पाये गये. पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 273 नये संक्रमित मामले पाये गये हैं.

हाजीपुर में जेवरात कारोबारी को मारी गोली

हाजीपुर में अपराधियों ने तांडव मचाया. महुआ में अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी को मारी गोली

प्रधान डाकघर के कर्मी ने की आत्महत्या

नवादा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोंडना रोड में पति ने आत्महत्या कर ली. मौके पर से पत्नी का भी शव बरामद हुआ है.मृतक आरा प्रधान डाकघर के कर्मी सुमन पटेल और उनकी पत्नी हैं. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

एयरपोर्ट पर तेजप्रताप ने किया लालू यादव को रिसीव

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव मंगलवार देर शाम पटना पहुंच गये. दिल्ली से उनके साथ बड़ी बेटी मीसा भारती भी साथ आईं. वहीं एयरपोर्ट पर अपने पिता को रिसीव करने तेजप्रताप यादव भी पहुंचे. राजद के कई नेता व कार्यकर्ता एयरपोर्ट पर मौजूद रहे.

औरंगाबाद में विस्फोट, दो मजदूरों की मौत

औरंगाबाद शहर के टिकरी मुहल्ला अलीनगर में जीएम प्लास्टिक नामक कबाड़ी की दुकान में विस्फोट होने से दो मजदूरों की मौत हो गयी,जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना मंगलवार की शाम की है. मृतकों में रोहतास जिले के विक्रमगंज थाना क्षेत्र के धारूपुर गांव निवासी धनजी पांडेय और अलीनगर निवासी मो शहजाद के 22 वर्षीय पुत्र मो तौकिर शामिल है. जो गंभीर रूप से जख्मी है उसका नाम तुफादुल शेख है और वह बंगाल राज्य के मुर्सिदाबाद जिले के बेल्डना थाना क्षेत्र का रहने वाला है.

पटना पहुंचे लालू यादव

लालू प्रसाद यादव मंगलवार को पटना पहुंचे. उनके साथ मीसा भारती भी मौजूद रहीं. वहीं अपने पिता को रिसिव करने के लिए तेज प्रताप यादव एयरपोर्ट पर मौजूद रहे. लालू यादव व्हील चेयर पर दिखे.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola